Logo
RPSC RAS Mains 2023 Exam Date: आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा के माध्यम से कुल 905 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें राज्य सेवाओं के लिए 424 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद पर भर्ती होगी।

RPSC RAS Mains 2023 Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा की संशोधित डेट जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, RPSC RAS 2023 मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई 2024 को होगी। बता दें, पहले इस परीक्षा का आयोजन 27 और 28 जनवरी 2024 को किया जाना था, जिसे आयोग ने संशोधित कर नई परीक्षा की तारीख घोषित की है। उम्मीदवार  RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

संशोधित नई तारीख
आरपीएससी आरएएस 2023 परीक्षा के माध्यम से कुल 905 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें राज्य सेवाओं के लिए 424 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद पर भर्ती होगी। आयोग ने मुख्य परीक्षा की तारीखों को संशोधित कर 20 और 21 जुलाई कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें, मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी नहीं जारी किया है। आयोग निर्धारित समय पर प्रवेश पत्र जारी करेगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। 

50 हजार उम्मीदवार हुए थे शामिल
RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2023 में जारी किया गया था। RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 1 अक्टूबर 2023 को हुआ था। एग्जाम में करीब 50 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। 2 अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 4 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया था। 

ऐसे चेक करें शेड्यूल
सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
इसके बाद होम पेज पर दिए गए News and Events सेक्शन में जाएं। 
अब RAS Mains 2023 परीक्षा शेड्यूल पर क्लिक करें। 
परीक्षा डेट आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। 

5379487