RPSC Admit Card: राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET December 2025
X

UGC NET December 2025

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 पदों की भर्ती की जाएगी।

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

कुल खाली पदों की संख्या:
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 733 पदों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 346 पद राज्य सेवाओं के लिए और 387 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करने के लिए किया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "RPSC RAS Prelims 2024 Admit Card" लिंक को देखें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका RAS एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

2 फरवरी को होगी परीक्षा
राजस्थान प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को होगा। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा।

एडमिट कार्ड के साथ ले जाएं पहचान पत्र:
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अद्यतन आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। अगर आधार कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या पुराना है, तो उम्मीदवारों को अन्य सरकारी द्वारा जारी किए गए फोटो पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र ले जाने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story