Badshah Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर Badshah अपने नए हरियाणवी गाने ‘Tateeree’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने के कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर उन्हें समन जारी किया है। आयोग ने सिंगर को 13 मार्च को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
गाने के बोलों पर उठे सवाल
हरियाणवी फोक स्टाइल में बने इस गाने को 1 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। गाना रिलीज होते ही इसके कुछ बोलों को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है।
शिकायत के बाद आयोग ने लिया संज्ञान
यह मामला पानीपत की संस्था “नारी तू नारायणी उत्थान समिति” की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शिव कुमार की शिकायत के बाद सामने आया। दोनों ने आरोप लगाया कि गाने की कुछ लाइनें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।
यह भी पढ़े - गोविंदा ने स्कूल फंक्शन में क्यों किया डांस? छोटी गाड़ियों में घूमे.. हीरो नंबर 1 ने अब किया खुलासा
गाने के एक सीन पर भी आपत्ति
शिकायत में म्यूजिक वीडियो के एक सीन पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिसे नाबालिगों के गलत चित्रण के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा गाने की एक लाइन “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” पर भी आपत्ति जताई गई है।
13 मार्च को होगी सुनवाई
आयोग ने इस मामले की सुनवाई 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में तय की है। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे गीत को आखिर कैसे मंजूरी मिल गई, जबकि इसके बोलों पर आपत्ति जताई जा रही है।
यूट्यूब पर मिल चुके लाखों व्यूज
गाना Tateeree रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़े - जाह्नवी के बर्थडे पर ‘पेड्डी’ टीम का सरप्राइज, ‘अचियम्मा’ के दमदार लुक के साथ BTS वीडियो किया जारी










