Logo
Jhanvi Kapoor New Look: जन्मदिन पर फिल्म ‘पेड्डी’ से जाह्नवी कपूर का नया लुक जारी किया गया। BTS वीडियो में ‘अचियम्मा’ के किरदार में उनका देसी अंदाज दिखा।

Jhanvi Kapoor New Look: बॉलीवुड अभिनेत्री Janhvi Kapoor के 29वें जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘Peddi’ की टीम ने फैंस को खास तोहफा दिया है। फिल्म के सेट से एक नया लुक और बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो जारी किया गया है, जिसमें जाह्नवी ‘अचियम्मा’ के किरदार में देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर उनके को-स्टार राम चरण ने उन्हें बर्थडे विश किया है। 

फिल्म ‘पेड्डी’ से सामने आया नया लुक

जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘Peddi’ में उनका किरदार काफी अलग और दमदार नजर आने वाला है। फिल्म से जारी पोस्टर में वह ‘अचियम्मा’ के किरदार में दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में उनका देसी अंदाज देखने को मिला है। फिल्म में उनका लुक बेहद सिंपल और देसी हैं। 

यह भी पढ़े - बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां, तिरुपति बालाजी मंदिर में नंगे पांव जाकर लिया आशीर्वाद

टी-सीरीज ने शेयर किया BTS वीडियो

फिल्म से जुड़ी कंपनी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ खास पलों का बीटीएस वीडियो साझा किया। इस पोस्ट के जरिए जाह्नवी कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि उनकी खूबसूरती और आंखों से भाव व्यक्त करने की कला उन्हें खास बनाती है। 

राम चरण ने भी दी जन्मदिन की बधाई

फिल्म ‘Peddi’ में जाह्नवी कपूर के साथ साउथ सुपरस्टार Ram Charan मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। राम चरण ने भी उनके जन्मदिन पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि जाह्नवी की काम के प्रति लगन देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उम्मीद जताई कि आने वाला साल उनके लिए शानदार रहेगा।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म की कहानी गांव की एकजुटता पर आधारित है, जिसमें खेल के जरिए गांव के लोग अपने सम्मान की लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। 'Peddi' 30 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।  

यह भी पढ़े -  रनआउट होते ही पापा पर भड़के अगस्त्य! Hardik Pandya के बेटे का गुस्से वाला रिएक्शन वायरल

5379487