Logo
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या के रनआउट होने के बाद बेटे अगस्त्य का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Agastya Pandya Angry Reaction: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि रन आउट होने पर उनका बेटा Agastya Pandya उनसे नाराज नजर आया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेजी से रन लेने के चक्कर में हुए रनआउट

सेमीफाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। पारी के आखिरी ओवर में वो एक शॉट खेलकर तेजी से रन लेने दौड़े, लेकिन इसी कोशिश में वह रनआउट हो गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

यह भी पढ़े - वानखेड़े में T20 सेमी-फाइनल्स का लुत्फ उठाते दिखे सेलेब्स: रणबीर-आलिया संग राहा ने टीम इंडिया को किया चीयर; वरुण-अनिल कपूर, धोनी-साक्षी के Video Viral

बेटे अगस्त्य का रिएक्शन हुआ वायरल

जब हार्दिक पांड्या आउट होकर डगआउट की ओर लौट रहे थे, तब स्टेडियम में मौजूद उनका बेटा अगस्त्य उन्हें जोर से आवाज लगाते हुए नजर आया।

वायरल वीडियो में अगस्त्य कहते दिखाई दे रहे हैं, “पापा… पापा ये क्या शॉट था?”। इस दौरान वो हाथों के इशारे से भी कुछ समझाने की कोशिश करते दिखे। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया  जमकर वायरल हो रहा हैं।

गेंदबाजी में भी दिखाया दम

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 ओवर में 38 रन देकर 2 अहम विकेट लिए, जिससे विपक्षी टीम पर दबाव बना रहा।

यह भी पढ़े - Yami Gautam: कृति की ट्रोलिंग रील को ‘लाइक’ करने पर यामी ने तोड़ी चुप्पी, बोली - गलती से हुआ, सस्ती PR ट्रिक्स का सहारा…

7 रन से जीतकर फाइनल में पहुंचा भारत

रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने ICC Men's T20 World Cup 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

 

5379487