सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। Punjab National Bank (PNB) ने अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा:
- ग्रामीण/अर्ध-शहरी/शहरी क्षेत्र: 12,300 रुपये प्रतिमाह
- मेट्रो शहर: 15,000 रुपये प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं।
- होमपेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस विकल्प चुनें।
- अब PNB भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद First Time Login पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
- जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 944 रुपये
- एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार: 708 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थी: 472 रुपये
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह मौका हाथ से न जाने दें। अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आपका फॉर्म अधूरा न रह जाए।










