OPSC PGT Admit Card 2024: ओपीएससी पीजीटी लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SRMJEEE 2025
X
SRMJEEE 2025
15 सितंबर, 29 सितंबर और 6 अक्टूबर, 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित होगी, यह 3 पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

Odisha OPSC PGT Admit Card 2024: ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने ग्रेजुएट टीचर (PGT) रिटन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट से होगी परीक्षा
15 सितंबर, 29 सितंबर और 6 अक्टूबर, 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित होगी, यह 3 पालियों में आयोजित की जाएगी – सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। बता दें, दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में 20 मिनट अगल से समय दिए जाएंगे।

खाली पदों की संख्या
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1375 पदों को भरा जाएगा। जिनमें से 53 पद विकलांग व्यक्तियों (जिनकी स्थायी विकलांगता 40% और अधिक है) के लिए आरक्षित हैं, 41 पद एक्स सर्विसमैन के लिए और 14 पद खिलाड़ियों के भरे जाएंगे।

चयन प्रक्रिया
इस पद के लिए उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर होगा। इसके बाद एक व्यक्तित्व परीक्षण और एक साक्षात्कार होंगे।

ये भी पढ़ें- RSMSSB CET Exam Date: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा की डेट जारी; यहां देखें शेड्यूल

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • अभ्यर्थी को ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाना होगा।
  • अब Admit Card वाले लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद Login Credentials दर्ज करें।
  • अब एडमिट कार्ड को चेक कर डाउनलोड कर लें।
  • अंत में एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story