एमपी पुलिस एएसआई सूबेदार भर्ती फेज 1 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) ने फेज 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी कर दिया है।
परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
एमपीईएसबी द्वारा सूबेदार (शीघ्रलेखक) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों के लिए फेज 1 परीक्षा 16 से 21 जनवरी 2026 के बीच राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- हिंदी या अंग्रेजी भाषा का चयन करें।
- होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में “First Phase Result - Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test - 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कोड भरकर सर्च बटन दबाएं।
- रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आगे क्या होगा?
फेज 1 में सफल उम्मीदवारों को अब फेज 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद फिजिकल टेस्ट (PET & PMT), पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। सभी चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पद भरे जाएंगे।
- असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) – 472 पद
- सूबेदार (स्टेनोग्राफर) – 28 पद
भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और आगे की अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।










