Logo
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसमें कुल 2025 पदों पर भर्तियां होंगी।

JSSC CGL 2024: झारखंड में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी JSSC CGL 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की तरफ से झारखंड सीजीएल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार JSSC Exam की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जिसमें कुल 2025 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें असिस्टेंट ब्रांच ऑफिसर के 863 पद पर भर्ती की जाएगी। वहीं, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के 335 पद पर, लेबल एनफोर्समेंट ऑफिसर के 182, ब्लॉक वेलफेयर ऑफिसर के 195, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर के 252, सर्किल ऑफिसर के 185 और प्लानिंग असिस्टेंट के 05 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

परीक्षा दो दिन होगी
बता दें, झारखंड सीजीएल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन 20 जून 2023 को शुरू हुई थी। 3 अगस्त 2023 तक अभ्यर्थी को आवेदन करने का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए लिखित परीक्षा 28 जनवरी 2024 और 4 फरवरी 2024 को हुई थी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। JSSC CGL 2024 की परीक्षा दो दिन होगी। पहली परीक्षा 28 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। वहीं, दूसरे दिन की परीक्षा 4 फरवरी 2024 को होगी, जिसके लिए 28 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे।

एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट की होम पेज पर जाएं।
अगले पेज पर Admit Card के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी से लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड दिख जाएगा।
अब एडमिट कार्ड चेक करके आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें। 
 

5379487