Logo
BPSC ADFO भर्ती 2024 के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (डीवी) 29 जनवरी 2024 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन दो सत्रों में होगा।

BPSC Exam 2024: बिहार लोकसेवा आयोग ने बीपीएससी एडीएफओ डीवी एडमिट कार्ड जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 21 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

दो सत्र में होगा डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
BPSC ADFO भर्ती 2024 के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (डीवी) 29 जनवरी 2024 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन दो सत्रों में होगा। पहला सत्र सुबह 10.30 बजे से और शाम का सत्र दोपहर 2.30 बजे से प्रारंभ होगा। उम्मीदवारों को अपने सभी दस्तावेजों को लेकर जाना होगा। 

ADFO के पदों पर होगी भर्ती
ये भर्तियां बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस अनुभाग) के बिहार अग्निशमन सेवा में असिस्टेंट डिविजनल फायर ऑफिसर (ADFO) के पदों पर की जाएगी।  बीपीएससी एडीएफओ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता, कार्य अनुभव और इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सबसे पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। 
इसके बाद होमपेज की लिंक पर क्लिक करें।
अपना आवेदन दर्ज कर लॉगिन करें। 
अब ADFO एडमिट कार्ड देखें।
डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।
एडमिट कार्ड की जांच कर डाउनलोड कर लें। 
 

5379487