Anganwadi Bharti 2024: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की निकली बंपर भर्ती, जानें आयु सीमा और अन्य डिटेल्स

Income Tax Recruitment 2025
X
Income Tax Recruitment 2025
Anganwadi Recruitment 2024: ओडिशा महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं  के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Anganwadi Recruitment 2024: ओडिशा महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के अलग- अलग 30 जिलों में भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- engagement-awc.olisha.gov.in पर जाकर Apply कर सकते हैं।

इन जिलों में की जाएगी भर्ती
ओडिशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की कुल 2,500 से अधिक खाली पदों को भरा जाएगा। जिन जिलों में भर्ती की जाएगी उनके नाम हैं, अंगुल, बलांगीर, बालासोर, खोरधा, मलकानगिरी, मयूरभणी, नबरंगपुर, नयागढ़, नुआपाड़ा, पुरी, रायगड़ा, संबलपुर, सुबरनापुर सुंदरगढ़, बारगढ़, भद्रक, बाउच, कटक, देवगढ़, ढेंकनाल, गजपति, गंजाम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, केंद्रपाड़ा, केंदुझार।

आयु सीमा और योग्यताएं
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदकों को माध्यमिक शिक्षा (10+2) पास होना जरूरी है। आंगनवाड़ी सहायिका के लिए, उम्मीदवारों को 10 होना जरूरी है। आंगनवाड़ी हेल्पर के लिए कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

वहीं, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 35 वर्ष तय की गई है। हालांकि, SECB के लिए आयु में तीन साल की छूट दी गई है। और SC/ST श्रेणियों के लिए पांच साल तक की छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर एक मेरिट सूची बनेगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का विभाग साक्षात्कार भी आयोजित कर सकता है और प्रस्तुत दस्तावेजों की प्रामाणिकता को सत्यापित कर सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story