Allahabad High Court Result : उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AP SSC 10th Results 2025
X
AP SSC 10th Results 2025
Allahabad High Court Result : उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप C (क्लेरिकल कैडर) और ग्रुप D कैडर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा का परिणाम आज (5 फरवरी 2025) घोषित कर दिया गया है।

Allahabad High Court Result : उत्तर प्रदेश के जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप C (क्लेरिकल कैडर) और ग्रुप D कैडर के विभिन्न पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा का परिणाम आज (5 फरवरी 2025) घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा यह परिणाम जारी किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया को अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर किया गया है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय (AHC) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा की है। आप नीचे दी तालिका में पदानुसार पास अभ्यर्थियों की संख्या देख सकते हैं।

पद का नाम योग्य उम्मीदवारों की संख्या
स्टेनोग्राफर (ग्रेड- III) - हिंदी 2916
स्टेनोग्राफर (ग्रेड- III) - अंग्रेज़ी 346
ग्रुप D 9469
ग्रुप C (लिपिक संवर्ग) 8137
ड्राइवर (ग्रेड- IV) 147
कुल उम्मीदवार 21015


ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट - recruitment.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "स्टेज-I परिणाम की घोषणा" लिंक पर क्लिक करें,
  • जो कि उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ केंद्रीय भर्ती 2024-25 के तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, ग्रुप C (क्लेरिकल कैडर), ड्राइवर ग्रेड-IV और ग्रुप D कैडर पदों के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम के लिए होगा।
  • अब परिणाम PDF को डाउनलोड करें।
  • अपने परिणाम का प्रिंट आउट लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story