Hina Khan wedding: कौन हैं रॉकी जायसवाल? जिनसे एक्ट्रेस हिना खान ने रचाई शादी

कौन हैं रॉकी जायसवाल? जिनसे एक्ट्रेस हिना खान ने रचाई शादी
X
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 13 साल डेटिंग के बाद रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। जानिए रॉकी कौन हैं, उनका प्रोफेशन, हिना से मुलाकात और ब्रेस्ट कैंसर में उनका साथ।

Hina Khan married Rocky Jaiswal: टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने 4 जून 2025 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली। दोनों ने शादी से पहले 13 साल तक डेट किया और हिना के ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के दौरान भी रॉकी ने उनका पूरा साथ दिया।

रॉकी जायसवाल कौन हैं?

रॉकी का असली नाम जयंत जायसवाल है। वे एक फिल्म निर्माता और व्यवसायी हैं। टीवी इंडस्ट्री में उन्होंने कई लोकप्रिय शो जैसे ससुराल सिमर का, साथ निभाना साथिया और ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम किया है।


हिना खान से कैसे हुई मुलाकात?

दोनों की मुलाकात 2012 में ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई, जहां हिना मुख्य भूमिका में थीं और रॉकी सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। धीरे-धीरे उनका रिश्ता गहरा होता गया और अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।


बिग बॉस में दिखा था प्यार

रॉकी ने बिग बॉस 11 के फैमिली वीक में हिना के बॉयफ्रेंड के तौर पर एंट्री की थी। हिना की तरह वे लाइमलाइट में नहीं रहते, लेकिन हिना के करियर में हमेशा उनका सपोर्ट रहा है।


कैंसर के दौरान रॉकी का साथ

2024 में हिना को ब्रेस्ट कैंसर हुआ, तो रॉकी उनके साथ हर कदम पर खड़े रहे। हिना ने बताया कि रॉकी उनके निशानों को देखकर रोते थे, लेकिन उनके सामने मजबूत बने रहते थे। रॉकी ने कहा, "हिना मेरी दुनिया हैं, उनके अलावा कुछ मायने नहीं रखता।"

इंस्टाग्राम पर दी शादी की जानकारी

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपनी शादी की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर एक मार्मिक पोस्ट के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, "दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार की एक संपूर्ण दुनिया बनाई। हमारे मतभेद धुंधला गए, हमारे दिल एक साथ धड़कने लगे, और यह बंधन अब जीवनभर के लिए है।"

नवविवाहित जोड़े ने आगे लिखा, "हम एक-दूसरे के घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद। साथ मिलकर हम हर बाधा को पार कर लेते हैं। आज, हमारा मिलन प्रेम और कानून की नजर में सदा के लिए पवित्र हो चुका है।" उन्होंने अपने फैंस से पति-पत्नी के रूप में आशीर्वाद और शुभकामनाएं मांगीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story