क्या हुआ जब आई अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड और बीवी आमने-सामने
अर्जुन रामपाल पिछले कुछ सालों से अपनी फिल्मों की वजह से कम पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। बीस साल की अपनी शादी के बाद उन्होंने पत्नी से अलग होने का फैसला लिया। आजकल अर्जुन के इश्क के किस्से जोरों पर हैं आर्जुन अपनी नई गर्लफ्रेंड 'गैब्रिला' के साथ नजर आते हैं।

राजन : अर्जुन रामपाल पिछले कुछ सालों से अपनी फिल्मों की वजह से कम पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। बीस साल की अपनी शादी के बाद उन्होंने पत्नी से अलग होने का फैसला लिया, इन दोनों की दो बेटियां हैं। अर्जुन और उनकी पत्नी ने अलग होने के बाद कहा था कि वे अच्छे दोस्त रहेंगे। लेकिन ऐसा मुमकिन नहीं है, यह सभी जानते हैं। दरअसल, पत्नी से अलग होने के बाद अर्जुन कुछ ही दिनों बाद एक नई लड़की के साथ नजर आने लगे। उनकी नई गर्लफ्रेंड गैब्रिला साउथ अफ्रीकन मॉडल हैं। दोनों साथ-साथ लंच-डिनर डेट पर नजर आते हैं।
पिछले दिनों जब अर्जुन की बहन कोमल ने मुंबई में एक ब्यूटी क्लीनिक खोला तो वहां गैब्रिला को इंवाइट किया। साथ ही अर्जुन की बेटी माहिका भी इस इवेंट में मौजूद थी, लेकिन वह अपनी मम्मी के साथ नहीं आई थी। जबकि हर जगह मां-बेटी पहले साथ-साथ नजर आती थीं। इस बात से कयास लगाए जा रहे हैं कि अर्जुन की एक्स वाइफ को उनकी गर्लफ्रेंड के सामने आना पसंद नहीं है। इस बात को उन्होंने ननद के इवेंट में न आकर जाहिर कर दिया।
अर्जुन, आगे ऐसी सिचुएशन न आए, इसके लिए आप क्या करेंगे?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App