Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Video: सड़क पर भुट्टा खाते दिखे वरुण-अनुष्का, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

अभिनेता वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की नई फिल्म ''सुई धागा'' दर्शकों के बीच आने वाली है। जिसके लिए प्रमोशन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

Video: सड़क पर भुट्टा खाते दिखे वरुण-अनुष्का, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
X

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की नई फिल्म 'सुई धागा' दर्शकों के बीच आने वाली है। जिसके लिए प्रमोशन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

हाल ही में वरूण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है जिसमें वरूण और अनुष्का दोनों ही सड़क पर भुट्टा खाते हुए नजर आ रहे हैं।

शाम का programme. Bhuttaa khao mast ho Jao. #suidhaaga made in india

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वरूण के इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वरूण इस वीडियो को शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखते हैं।

वरूण लिखते है कि 'शाम का प्रोग्राम....भुट्टा खाओ मस्त हो जाओ.....सुई धागा मेड इन इंडिया'। इस फिल्म में वरूण धवन का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है।। वहीं अनुष्का का देसी लुक सबको भा रहा है।

विराट कोहली से शादी के बाद यह अनुष्का की पहली फिल्म है। फिल्म को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया कर रहे हैं।

फिल्म की कहनी कुछ इस प्रकार है मूवी में वरुण धवन एक बिजनेसमैन के किरदार में होंगे जबकि अनुष्का वरुण की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story