पति से दुखी सोफिया ने शेयर किया वीडियो, रोते हुए कही ये बात
सोफिया कहती हैं कि एक ही समय में अपने पति और बच्चे से दूर होना एक सदमे से कम नहीं है।

शुरू से ही विवादों में रहने वाली अभिनेत्री सोफिया हयात इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। इस बार इसके मुख्य वजह सोफिया के पति व्लाद स्टेनेसकाऊ हैं। मॉडल से नन बनी सोफिया ने अपने पति को घर से निकाल दिया है और इसका वीडियो भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा की मिनी स्कर्ट वाली फोटो ने मचाया बवाल, लोगों ने याद दिलाई भारतीय परंपरा
फूट-फूट कर रो रही हैं सोफिया
वीडियो में सोफिया कहती हैं कि एक ही समय में अपने पति और बच्चे से दूर होना एक सदमे से कम नहीं है। ब्रेकअप से समझौता करना बहुत मुश्किल काम है, मुझे समझ नहीं आता कि मैं क्या करू। मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रही हूं, क्योंकि मेरे पति ने मेरे साथ धोखा किया है।
पति को बताया चोर
सोफिया हयात ने अपने पति व्लाद स्टेनेसकाऊ पर चोर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर पति से अलग होने की खबर को लोगों से शेयर किया है। इसमे सोफिया ने कहा है कि पहले मैं व्लाद के बांहों में जन्नत महसूस करती थी, लेकिन वह धोखेबाज इंसान है तथा इंसान के रूप में शैतान है।
ये भी पढ़ें- तृषा कृष्णन का था बाहुबली के भल्लालदेव से अफेयर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज
एक साल बाद हो गया ब्रेकअप
सोफिया और रोमानिया के रहने वाले व्लाद स्टेनेसकाऊ की शादी पिछले साल ही 24 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद से ही सोफिया काभी तनाव में रह रही थीं। गर्भपात के बाद से अभिनेत्री सोफिया हयात गहरे सदमे में थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App