Sudhir Dalvi: 'साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी की मदद को आगे आईं रणबीर कपूर की बहन; ट्रोल होने पर रिद्धिमा ने दिया जवाब

'शिर्डी के साईं बाबा' फेम सुधीर दलवी अस्पताल में भर्ती; रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने की आर्थिक मदद
Sudhir Dalvi: 1977 की मशहूर फिल्म 'शिर्डी के साईं बाबा' में साईं बाबा का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता सुधीर दलवी इन दिनों गंभीर रूप से बीमार हैं। हालत नाजुक होने के चलते वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। वह सेप्सिस (Sepsis) नाम के गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं, जो अब उनके रक्त तक फैल चुका है।
उनके परिवार ने फिल्म फ्रेटरनिटी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है, जिसके बाद अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा करपूर साहनी ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। हालांकि इसके चलके रिद्धिमा को इंटरनेट पर ट्रोल किया गया और उनपर पब्लिसिटी करने का आरोप लगाया। जिसपर अब खुद रिद्धिमा ने ट्रोल को करारा जवाब दिया है।
सुधीर दलवी की हालत नाजुक, परिवार ने मांगी मदद
86 साल के अभिनेता सुधीर दलवी को अक्टूबर के पहले सप्ताह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि सेप्सिस संक्रमण उनके जोड़ों और खून तक पहुंच गया है, जिसके कारण रिकवरी बहुत धीमी हो रही है। परिवार ने बताया है कि उनकी बचत अब लगभग खत्म हो चुकी है और अब तक करीब ₹10 लाख इलाज पर खर्च हो चुके हैं, वहीं डॉक्टरों का कहना है कि खर्च ₹15 लाख तक जा सकता है। ऐसे में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और लोगों से आर्थिक मदद मांगी है।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने बढ़ाया मदद का हाथ
अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सुधीर दलवी की मदद के लिए आर्थिक सहयोग दिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जब एक इंस्टाग्राम यूज़र ने उन पर "पब्लिसिटी" का आरोप लगाया, तो रिद्धिमा ने उसे करारा जवाब देते हुए लिखा, “हर चीज़ लाइमलाइट के लिए नहीं होती। किसी ज़रूरतमंद की मदद करना और अपनी क्षमता अनुसार सहयोग देना सबसे बड़ा आशीर्वाद है।”

सुधीर दलवी का करियर
सुधीर दलवी ने 'शिर्डी के साईं बाबा' के किरदार से पहचान बनाई थी। इसके बाद वे रामानंद सागर की 'रामायण' में गुरु वशिष्ठ के रूप में नजर आए। उन्होंने 'बुनियाद', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'जुनून' और 'भारत एक खोज' जैसी चर्चित टीवी सीरीज़ और फिल्मों में काम किया। वह आखिरी बार टीवी धारावाहिक 'वो हुए ना हमारे' (2006) में नजर आए।
