करीना को छोड़ अब सैफ अली खान आयेंगे दीपिका ककड़ के साथ नजर
आज के समय में जनता तक पहुंचने का सबसे मजबूत जरिया टीवी है और बॉलीवुड के कई कलाकार इसे बाखूबी समझते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब सैफ अली खान छोटे पर्दे पर नजर आयेंगे।

अक्सर कई बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी वर्क प्रोफ़ाइल के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं और इस तरह से वे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को चुनते हैं। ऐसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से वे दर्शकों के साथ बेहतर तरीके से जुड़ सकते हैं। आज के समय में जनता तक पहुंचने का सबसे मजबूत जरिया टीवी है और बॉलीवुड के कई कलाकार इसे बाखूबी समझते हैं।
इस बात को ध्यान में रखते हुए अब सैफ अली खान छोटे पर्दे पर नजर आयेंगे। सैफ अली खान जल्द ही छोटे पर्दे के दो लोकप्रिय सितारों दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर के साथ एक शो में अपना टीवी डेब्यू करने जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैफ अली खान ने मुंबई के महबूब स्टूडियो में अपने टीवी डेब्यू की शूटिंग शुरू कर दी है। सैफ जिस टीवी शो में नजर आएंगे उसके निर्माता 'संदीप सिकंद' हैं। इस शो में बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर हैं। शो एक लव स्टोरी है और सैफ इसका हिस्सा होंगे।
रिपोर्ट के अनुसार सैफ ने हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में एक सीन के लिए शूटिंग की जहां सैफ दीपिका और करण के बीच 'कामदेव' की भूमिका निभाते हैं, जो दोनों के प्यार के बीच आने वाली समस्याओं पर अपनी राय देते हैं।सैफ ने एक सीक्वेंस शूट किया है जिसकी शूटिंग चार-पांच घंटे तक चली।
शो की बात करें तो इसमें करण वी ग्रोवर और दीपिका कक्कड़ के बीच की प्रेम कहानी होगी। दीपिका को आखिरी बार बिग बॉस 12 और ससुराल सिमर का में देखा गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App