Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Video: अस्पताल में भर्ती कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत, महिला रेसलर ने ऐसा पलटा-नहीं मांगा पानी

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार राखी के विवादों में रहने का कारण उनकी सेहत है।

Video: अस्पताल में भर्ती कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत, महिला रेसलर ने ऐसा पलटा-नहीं मांगा पानी
X

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार राखी के विवादों में रहने का कारण उनकी सेहत है।

बता दें कि राखी सावंत इन दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। राखी एक रेसलिंग शो में पहुंची जहां पर वह रिंग पर डांस करती नजर आईं। लेकिन इसी बीच एक महिला रेसलर ने उन्हें उनके साथ लड़ने की चुनौती दे डाली।

इसके बाद राखी जैसे ही लड़ने पहुंची तो महिला रैसलर ने उन्हें रिंग पर पटक दिया। जिसके बाद राखी रिंग पर करीब 8-10 मिनट तक लेटी रहीं। लोगों को उनकी चोट का अंदाजा नहीं लग पाया।

लेकिन जैसे ही कार्यक्रम के आयोजकों को राखी के चोटिल का पता लगा तो उन्होंने राखी को अस्पताल में भर्ती कराया। अभी राखी अस्पताल में भर्ती हैं। वैसे राखी अपनी विवादित बयानों को लेकर काफी जानी जाती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story