प्रियंका जग्गा फिर आएंगी बिग बॉस 19 में?: सलमान खान ने खाई थी कसम, क्या टूटेगा वादा? जानिए सच

प्रियंका जग्गा ने बिग बॉस 10 में आने का दावा किया है
X

प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 में नजर आई थीं।

क्या सलमान खान अपने वादे से पीछे हटे? बिग बॉस 10 की विवादित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा ने दावा किया है कि वह closure के लिए बिग बॉस 19 में वापसी कर रही हैं। उनके इस बयान से शो को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

Priyanka Jagga Entry in Bigg Boss 19: बिग बॉस 10 की विवादित कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सालों पहले प्रियंका जग्गा बिग बॉस में नजर आईं थीं, लेकिन सलमान खान के साथ तीखी बहस के बाद उन्हें लाइव शो से बाहर निकाल दिया गया था। अब उन्होंने दावा किया है कि वह बिग बॉस 19 में दोबारा नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी वापसी का इशारा किया है।

हालांकि इंडिया टुडे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका जग्गा बिग बॉस 19 का हिस्सा नहीं होंगी। करीबी सोर्स ने बताया कि मेकर्स ने प्रियंका को कभी भी अप्रोच नहीं किया है, वहीं बिग बॉस सीजन 10 में उनका प्रदर्शन देखने के बाद मेकर्स उन्हें कभी अप्रोच नहीं करेंगे।

प्रियंका आएंगी बिग बॉस में?

मंगलवार को प्रियंका ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बिग बॉस 10 के दिनों की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। साथ में उन्होंने लिखा “10 साल पहले मैं बिग बॉस नाम के एक शो का हिस्सा थी। इसने मेरी ज़िंदगी बदल दी- लेकिन सब कुछ आसान नहीं था। मेरी होस्ट सलमान खान से लड़ाई हुई और मैंने शो छोड़ दिया… ग्लैमर वर्ल्ड से भी दूरी बना ली। लेकिन अब अचानक बिग बॉस का कॉल आया है। हां, इस सीज़न के लिए।”


उन्होंने आगे लिखा- "अब मैं न लाइमलाइट चाहती हूं, न हेडलाइंस। लेकिन ये ऑफर एक मौके जैसा लग रहा है — क्लोज़र के लिए, हिम्मत के लिए, या शायद कुछ और। मैं उलझन में हूं: हां कहूं या चैन से दूर रहूं?"


प्रियंका ने एक और पोस्ट में दावा किया कि वह बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने जा रही हैं। उन्होंने लिखा- “किसका धन्यवाद करूं, समझ नहीं आ रहा। मुझे वो लोग बहुत पसंद हैं जो माफ करना जानते हैं। नई जर्नी शुरू होने वाली है- इस बार राजनीति के रंग में। देखते हैं ये सफर कहां ले जाता है।”

सलमान खान से झगड़े के बाद शो से हुईं बाहर
2016 में बिग बॉस 10 के दौरान प्रियंका और सलमान खान के बीच तीखी बहस हुई थी। प्रियंका पर शो के अन्य पार्टिसिपेंट्स- लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। सलमान ने शो के मंच पर उन्हें जमकर फटकार लगाई थी और साफ कहा था कि वह प्रियंका को अपने शो में नहीं देखना चाहते। यहां तक कि सलमान ने ये तक कहा था कि अगर प्रियंका जग्गा दोबारा इस शो में या कलर्स चैनल पर आईं तो वह कभी भी उनके साथ काम नहीं करेंगे।

बिग बॉस 19 के बारे में

बिग बॉस 19 का प्रीमियर 24 अगस्त को होगा। शो जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। इस बार की थीम है: ‘घरवालों की सरकार’, जिसमें घर के सदस्यों के बीच सत्ता का खेल देखने को मिलेगा। सलमान खान एक बार फिर शो को होस्ट करते नजर आएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story