Logo
election banner
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और उनके बॉयफ्रेंड व एक्टर जैकी भगनानी की शादी की खबरें इन दिन चर्चा में हैं। वहीं इन खबरों के बीच रकुल-जैकी शनिवार को एक साथ देखा गया। कपल मुंबई में राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे।

Rakul Preet Singh-Jaccky Bhagnani: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड व एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jaccky Bhagnani) के साथ जल्द ही शादी करने वाली हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच रकुल और जैकी को हाल ही में एकसाथ देखा गया।

रकुल-जैकी ने मुंबई के राम मंदिर के किए दर्शन
दरअसल कपल शुक्रवार को मुंबई के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचा था। रकुल और जैकी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। दोनों स्टार्स भक्ति में डूबे नज़र आ रहे हैं। रकुल और जैकी दोनों ने ही इंस्टाग्राम पर दर्शन करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए हैं।

इन तस्वीरों में रकुल सलवार सूट में खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं जैकी भी कुर्ता-पजामा पहने ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए। कपल को भगवान राम के दर्शन करते और भक्ति में डूबे देख उनके फैंस भी इस प्यारी जोड़ी को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

आपको बता दें, मुंबई में राम मंदिर की प्रतिकृति (रेप्लिका) रथ बनाई गई है। ये उन लोगों के लिए है जो 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाएंगे। वहीं जैकी भगनानी ने रकुल के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा- "राम मंदिर प्रतिकृति रथ से मंत्रमुग्ध।" उन्होंने इस अवसर को भगवान की भक्ति में खुद को डूबा हुआ और शांतिपूर्ण बताया। 

गोवा में लेंगे सात फेरे
आपको बता दें, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक रकुल और जैकी 22 फरवरी को डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। जिसके लिए गोवा को वेडिंग वेन्यू चुना गया है। हालांकि अब तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर को ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।  

2022 में रकुल-जैकी ने किया रिश्ते को ऑफिशियल
बता दें, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 2022 में अपने रिश्ते को पहली बार ऑफिशियल किया था। एक्ट्रेस ने जैकी के साथ अपनी फोटो शेयर कर रिश्ते पर मुहर लगाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

5379487