Logo
election banner
बिग बॉस फेम मॉडल एक्ट्रेस अर्चना गौतम की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उन्होंने अस्पताल से अपनी दो तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है। वहीं फैंस भी उनके स्वास्थ को लेकर चिंता में हैं।

Bigg Boss fame Archana Gautam Hospitalized: सेलिब्रिटी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा कॉन्ट्रोवर्सीज़ में रहता है। इसमें आने वाले कंटेस्टेंट्स हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं 'बिग बॉस' के 16वें सीज़न में एक उभरती हुईं कंटेस्टेंट थीं अर्चना गौतम (Archana Gautam) जिनको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्चना गौतम की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं।

अर्चना ने शुक्रवार को अस्पताल से अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल से अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी दिख रही है और वह बेड पर लेटी हुईं हैं। तस्वीर में अर्चना काफी कमज़ोर और परेशान नज़र आ रही हैं।

फोटो शेयर कर अर्चना ने दिखाई खुद की हालत
पहली तस्वीर में अर्चना ने अपने हाथ की फोटो शेयर की। उनके हाथ में इंजेक्शन के साथ मेडिकल बैंडेज बंधा हुआ है। अन्य तस्वीर में अर्चना हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और विक्ट्री का साइन दिखाते हुए स्माइल कर रही हैं। अर्चना ने कैप्शन में लिखा- 'पहली बार ऐसा लगा रहा है कि बहुत दर्द में हूं। बुरी नजर क्या से क्या कर देती है।' वहीं एक्ट्रेस ने अपनी हालत का दोष बुरी नज़र को दिया, लेकिन ये बुरी नज़र से एक्ट्रेस किसकी ओर इशारा कर रही हैं, ये कहना मुश्किल होगा।

Archana Gautam
Instagram

फैंस ने जताई चिंता
अर्चना की बिगड़ी तबीयत की तस्वीरें सामने आने के बाद इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो गई हैं। उनके प्रशंसक भी चिंता में हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके स्वास्थ को लेकर एक अच्छी अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बिग बॉस से मिली खास पहचान
मॉडल-एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने बिग बॉस 16 के बाद से लोगों के दिल में खास जगह बनाई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। शो के बाद से एक्ट्रेस की फैन-फॉलोइंग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। अर्चना के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। बिग बॉस 16 के बाद अर्चना ने खतरों के खिलाड़ी शो में भी भाग लिया था। इसके अलावा वो म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। 

5379487