haribhoomi hindi news
बालोद जिले के एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने आर्मी जवान के साथ लाखों की ठगी कर दी। आरोपी कर्मचारी ने चालाकी से लोन प्रक्रिया में हेरफेर करते हुए जवान को आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

राहुल भूतड़ा- बालोद। बालोद जिले में एक चौंकाने वाला बैंक फ्रॉड सामने आया है, जहां एक प्राइवेट बैंक कर्मचारी ने आर्मी के जवान के साथ लाखों रुपए की ठगी कर दी। आरोपी कर्मचारी ने चालाकी से लोन प्रक्रिया में हेरफेर करते हुए जवान को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

17 लाख कर दिए खाते में ट्रांसफर
मिली जानकारी के अनुसार, आर्मी का जवान केवल 2 लाख रुपए का लोन लेने बैंक पहुंचा था। लेकिन बैंक कर्मचारी ने उसकी जानकारी के बिना उसके खाते में 17 लाख रुपए का लोन डाल दिया।

लाखों रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 17 लाख रुपए खाते में डालने के बाद आरोपी कर्मचारी ने उसमें से 15 लाख 50 हजार रुपए किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह पूरे मामले में सुनियोजित तरीके से ठगी को अंजाम दिया गया।

जवान पर 17 लाख के लोन का बोझ
इस फर्जीवाड़े का खामियाजा अब आर्मी के जवान को भुगतना पड़ रहा है। उसे पूरे 17 लाख रुपए के लोन की किस्तें चुकानी पड़ रही हैं, जबकि उसने इतना बड़ा लोन लिया ही नहीं था।

पुलिस की कार्यवाही 
यह पूरा मामला बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां इस धोखाधड़ी की घटना सामने आई है।
पीड़ित जवान की शिकायत पर पुलिस ने प्राइवेट बैंक कर्मचारी रेखराम साहू के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7