Logo
election banner
मशहूर शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 92 की उम्र में अंतिम सांस ली। अत्रे को देश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

Prabha Atre Passes Away at 92: संगीत क्षेत्र से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे (Dr. Prabha Atre) का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र ने अंतिम सांस ली। अत्रे का निधन पुणे स्थिस उनके आवास पर हुआ। 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अत्रे को अपने आवास पर सोते समय दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल पहुंचने से पहले सुबह 5:30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

अत्रे को मिले तीन पुरस्कार
शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वालीं प्रभा अत्रे को भारत सरकार द्वारा 2022 में पद्म विभूषण, 2002 में पद्म भूषण और 1990 में पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा 1991 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था। 

संगीत के इन क्षेत्रों में माहिर थीं प्रभा अत्रे
उन्हें वैश्विक स्तर पर हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। अत्रे ख्याल, ठुमरी, दादरा, गज़ल, गीत, नाट्यसंगीत और भजन जैसी शैलियों में माहिर थीं। वह पिछले पांच दशक से अपने छात्रों को निजी शिक्षा दे रही थीं।

प्रभा अत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 में हुआ था। शास्त्रीय गायिका होने के अलावा, अत्रे एक शिक्षाविद, रिसर्चर, संगीतकार और लेखिका भी थीं। प्रभा अत्रे ने लॉ और साइंस में स्नातक किया था। उन्होंने संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी।
 

jindal steel
5379487