भोलेनाथ के शरण में पहुंचीं वाणी कपूर और राशि खन्ना: बाबा महाकाल का लिया आर्शीवाद, भस्म आरती में भी हुईं शामिल

Vani Kapoor Rashi Khanna Ujjain
X
भोलेनाथ के शरण में पहुंचीं वाणी कपूर और राशि खन्ना: बाबा महाकाल का लिया आर्शीवाद, भस्म आरती में भी हुईं शामिल
बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां दोनों ने महाकाल के दर्शन कर पूजा- अर्चना भी कीं। साथ ही अल सुबह भस्म आरती में भी शामिल हुईं।

Vani Kapoor Rashi Khanna Ujjain: बॉलीवुड हस्तियों को अक्सर भक्ति में लीन होते हुए देखा जाता है। वहीं मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आए दिन मशहूर सितारों और भक्तों को तांता लगा दिखता है। इसी बीच बॉलवीुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना मंगलवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां दोनों ने महाकाल के दर्शन कर पूजा- अर्चना भी कीं।

भोलेनाथ के शरण में पहुंचीं वाणी कपूर और राशि खन्ना
मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। वहीं वो अल सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर दो घंटे का समय भी बिताया। इस दौरान वह पूरी तरह शिव भक्ति में लीन दिखीं। उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी मांगी।

भस्म आरती के दौरान दोनों एक्ट्रेस शिव का जाप करती आईं नजर
भस्म आरती समाप्त होने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और राशि खन्ना ने गर्भ ग्रह की चौखट से भगवान का दर्शन किया। इस दौरान महाकाल मंदिर के पुजारियों ने उनका पूजन पाठ संपन्न कराया। वहीं भस्म आरती के दौरान दोनों एक्ट्रेस भगवान शिव का जाप करती भी दिखाई दीं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि दोनों ही एक्ट्रेस भस्म आरती के लिए अल सुबह 3 बजे ही मंदिर परिसर में पहुंच गई थीं और आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन किया। इस दौरान दोनों एक्ट्रेस साड़ी पहनें नजर आईं। जिसमें बेहद प्यारी लग रही थीं।

ये सेलेब्स कर चुके हैं महाकाल के दर्शन
आपको बता दें, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में हर दिन फिल्म सितारों, सिलेब्रिटी, उद्योगपति और राजनेता दर्शन करने पहुंचते रहते हैं। पिछले कुछ समय में यहां बॉलीवुड सेलेब्स जैसे मनोज वाजपेयी, रवीना टंडन, परिणीति चोपड़ा, सिंगर जुबिन नौटियाल, क्रिकेटर केएल राहुल, उमेश यादव, सिंगर शहनाज अख्तर, एक्टर गोविंदा, हेमा मालिनी, एक्टर अंशुमन खुराना, कॉमेडियन भारती, सुनील शेट्टी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी भगवान महाकाल के दर्शन करने आ चुके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story