haribhoomi hindi news
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया है। जिसमें मुंबई की भागदौड़ से दूर मस्ती, प्यार और ढेर सारा घूमना शामिल है। 

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। बता दें, श्रद्धा 3 मार्च को 38 साल की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर वह अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ वक्त बिताती हुईं नजर आईं। जिसमें मुंबई की भागदौड़ से दूर मस्ती, प्यार और ढेर सारा घूमना शामिल है। 

चॉकलेट और पाइनएप्पल केक के साथ सेलिब्रेशन 

बुधवार को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर में वह कैमरे के सामने मुस्कुराती नजर आईं और उनके सामने चॉकलेट केक रखा था। इसके बाद उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ केक और कॉफी का आनंद लिया। श्रद्धा ने एक और केक की तस्वीर भी साझा की, जिसमें पाइनएप्पल की महक आ रही थी। 

इसे भी पढ़े : 'पानी पूरी' गिनना भूल गई Sharddha Kapoor, बोलीं- शादी में तो ज्यादा हो जाती है

श्रद्धा के मस्तीभरे और मजेदार पल 

श्रद्धा कपूर की बर्थडे सेलिब्रेशन सिर्फ केक तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने इसमें मस्ती और मजाक का भी तड़का लगाया। उन्होंने कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह सड़क किनारे चाय और भजिया का आनंद लेती नजर आईं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा- "अगर केक अब तक खत्म नहीं हुआ, तो बर्थडे भी नहीं हुआ ना?" इस पोस्ट को उनके फैंस ने खूब पसंद किया और ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। 

श्रद्धा और राहुल की बढ़ती नजदीकियां 

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिश्ते की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनकी लगातार साथ में दिखने वाली तस्वीरें और वीडियो फैंस को कुछ और ही इशारा कर रहे हैं। कुछ ही दिन पहले उन्हें अहमदाबाद में एक शादी में शामिल होते हुए देखा गया था। इस शादी में उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी मौजूद थे। इसके बाद मुंबई में श्रद्धा को स्पॉट किया गया था, जहां उनकी मोबाइल स्क्रीन पर वॉलपेपर खुल गया और उसमें राहुल के साथ उनकी एक रोमांटिक तस्वीर दिखी थी। 

7