Force 3 Release date: बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) एक बार फिर अपने दमदार किरदार ACP यशवर्धन सिंह के रूप में बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म फोर्स की तीसरी किश्त फोर्स 3 का ऐलान हो गया है। जॉन अब्राहम ने खुद इसका ऐलान करते हुए बताया है कि फोर्स 3 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर फोर्स 3 का अनाउंसमेंट कर दिया है। उन्होंने फिल्म की पहली झलक दिखाई जिसमें जॉन और हर्षवर्धन राणे का एनिमेटेड किरदार नजर आ रहा है। कैप्शन में लिखा- जब अजेय का सामना अटल से होता है, तो एक तूफान का जन्म होता है। फोर्स 3 आ रही है!
When the unstoppable meets the immovable, a storm is born. The Force is coming! 💥#Force3 releasing in cinemas on 19th March 2027 🔥#HarshvardhanRane #TanyaManiktala #SuryaSharma @DhuliaBhav #SheelKumar #ShahbazAlam #SandeepLeyzell @minnakshidas @RaviBasrur @SimaabHashmi… pic.twitter.com/m2QSxsCZ13
— John Abraham (@TheJohnAbraham) April 15, 2026
जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे आएंगे नजर
इस बार फिल्म में नई ऊर्जा जोड़ने के लिए हर्षवर्धन राणे को कास्ट किया गया है, जबकि तान्या मणिकतला लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन भाव धूलिया कर रहे हैं, जो इससे पहले खाकी: द बिहार चैप्टर जैसी एक्शन सीरीज का डायरेक्शन कर चुके हैं।
फिलहाल ‘फोर्स 3’ की शूटिंग अपने पहले शेड्यूल में व्यस्त है और मेकर्स इसे पहले से ज्यादा बड़ा और एक्शन से भरपूर बनाने की तैयारी में हैं।
जॉन अब्राहम ने कही ये बात
फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम ने कहा कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी उनके दिल के बेहद करीब है। उनके मुताबिक, इस सीरीज की खासियत इसकी रियलिस्टिक टोन और मजबूत पहचान है, जिसे दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि
‘फोर्स 3’ के जरिए वे इस विरासत को एक नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं।
जॉन ने हर्षवर्धन राणे को लेकर भी उत्साह जताया और कहा कि उनमें एक बेहतरीन एक्शन हीरो बनने की पूरी क्षमता है। उनका मानना है कि दर्शकों को स्क्रीन पर उनका अंदाज काफी पसंद आएगा।
फिल्म से जुड़ी खास जानकारी
‘फोर्स 3’ का निर्माण जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर किया जा रहा है। फिल्म की कहानी सिमाब हाशमी ने लिखी है, जबकि म्यूजिक रवि बसरूर दे रहे हैं और गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। 'फोर्स 3' अगले साल 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।









