Sahil Khan: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान ने दुबई के बुर्ज खलीफा में रचाई शादी, 26 साल छोटी मिलेना एलेक्जेंड्रा संग तय किया सफर

Sahil Khan Wedding: Bollywood actor Sahil Khan married Milena Alexandra at Burj Khalifa in Dubai
X
साहिल खान ने मिलेना संग दुबई में रचाई शादी
Sahil Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान ने वेलेंटाइन डे के खास मौके पर गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली है। कपल ने दुबई की फेमस बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में शादी की।

Sahil Khan Wedding: बॉलीवुड के 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज़ मी' जैसी हिट फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर साहिल खान ने अपनी गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा से शादी कर ली है। यह शाही वेडिंग दुबई की फेमस इमारत बुर्ज खलीफा में हुई, जहां दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरूआत की।

साहिल खान ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। पोस्ट के कैप्शन ने साहिल खान ने लिखा, "आखिरकार शादी कर ली... शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। सभी को वैलेंटाइंस डे की शुभकामनाएं। आप सभी को प्यार, खुशियां और सफलता मिले। जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है, इसे खास बनाएं।"

ये भी पढ़े- Prateik Babbar: प्रतीक बब्बर ने वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, पिता राज बब्बर को नहीं भेजा न्योता

रॉयल लुक में नजर आया कपल
साहिल खान और उनकी नई दुल्हन मिलेना ने शादी के इस खास मौके पर रॉयल लुक अपनाया। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मिलेना एक व्हाइट गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके गाउन पर बारीक एम्ब्रॉयडरी और स्टोन का प्यारा सा वर्क उन्हें एक रॉयल लुक दे रहा है। वहीं, साहिल खान का ब्लैक सूट में डैशिंग लुक देखा गया।

ये भी पढ़े- Valentine Day: ठग सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट! वैलेंटाइन खत में जताई अगली ज़िंदगी की इच्छा

दोनों ने बुर्ज खलीफा के सामने रोमांटिक पोज़ दिए, जहां साहिल घुटनों पर बैठकर मिलेना का हाथ थामे नजर आए।

26 साल छोटी है साहिल की दुल्हन
साहिल खान और मिलेना की उम्र में 26 साल का अंतर है। साहिल की उम्र 48 है, तो वहीं मिलेना महज 22 साल की है। साहिल खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज़ मी’ जैसी हिट फिल्मों से की थी।

हालांकि, वह अब एक्टिंग से दूर फिटनेस इंडस्ट्री में एक बड़े बिजनेसमैन बन चुके हैं। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story