Logo
आयोग ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

BPSC Civil Judge 2026: बिहार में न्यायिक सेवा में करियर बनाने का सपना देख रहे कानून स्नातकों के लिए अहम मौका है। Bihar Public Service Commission (BPSC) की ओर से आयोजित 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 173 पद भरे जाएंगे।

आयोग ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। तय तारीख के बाद किसी भी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास विधि स्नातक यानी LLB की डिग्री होना अनिवार्य है। यह डिग्री ऐसे विश्वविद्यालय या कॉलेज से होनी चाहिए जिसे Bar Council of India से मान्यता प्राप्त हो।

इसके साथ ही उम्मीदवार के पास यह प्रमाण भी होना चाहिए कि जिस समय उसने डिग्री हासिल की थी, उस समय संस्थान को बार काउंसिल से मान्यता मिली हुई थी। यह प्रमाण पत्र कॉलेज या विश्वविद्यालय के प्राचार्य या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

अनुभव से जुड़ी जरूरी शर्त
इस पद के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल का वकालत का अनुभव होना जरूरी है। अनुभव की गणना उस तारीख से होगी जब उम्मीदवार का नाम राज्य बार काउंसिल में दर्ज हुआ हो। वकालत का प्रमाण पत्र जिला के प्रधान न्यायाधीश या ऐसे अधिवक्ता द्वारा जारी होना चाहिए जिन्हें कम से कम 10 साल का अनुभव हो और जिन्हें न्यायालय द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

जो उम्मीदवार Supreme Court of India या High Courts of India में प्रैक्टिस करते हैं, उनके लिए भी इसी प्रकार का प्रमाण आवश्यक होगा। इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार ने विधि क्लर्क के रूप में काम किया है, तो उसे भी अनुभव में शामिल किया जाएगा।

ऐसे होगी चयन प्रक्रिया
बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।

  1. प्रारंभिक परीक्षा
  2. मुख्य परीक्षा
  3. साक्षात्कार

प्रत्येक चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंच पाएंगे। अंतिम चयन पूरी चयन प्रक्रिया में प्राप्त अंकों और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दी जाने वाली सभी जानकारी सही और प्रमाणित भरनी होगी। यदि आवेदन में कोई गलत, अधूरी या भ्रामक जानकारी पाई जाती है, तो आयोग द्वारा आवेदन पत्र रद्द किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें और ईमेल व मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।
  • इसके बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
7