Logo
देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Navy ने अग्निवीर SSR और अग्निवीर MR (बैच 01/2027 और 02/2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Indian Navy ने अग्निवीर SSR और अग्निवीर MR (बैच 01/2027 और 02/2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Navy (joinindiannavy.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता
भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी:
Agniveer MR: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
Agniveer SSR: उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा में मैथमेटिक्स और फिजिक्स के साथ कंप्यूटर साइंस/ केमिस्ट्री/ बायोलॉजी में से किसी एक विषय के साथ इंटरमीडिएट पास किया हो।

आयु सीमा
भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म निम्न तिथियों के बीच होना चाहिए:
SSR पद: 1 दिसंबर 2004 से 31 मई 2009 के बीच
MR पद: 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2010 के बीच
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  • भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर पहले से अकाउंट नहीं है तो Register Now पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

करेक्शन का मौका भी मिलेगा
अगर आवेदन भरते समय किसी उम्मीदवार से कोई गलती हो जाती है, तो वे 10 और 11 अप्रैल 2026 के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

7