RK Film Festival: राज कपूर की तस्वीर देख रेखा के छलके आंसू, आलिया-करीना, रणबीर समेत कपूर खानदान दिखा साथ; Video

Raj Kapoor Film Festival
X
13-15 दिसंबर तक राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जाएगी।
Raj Kapoor 100th Anniversary: अभिनेता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी के लिए कपूर खानदान में मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इवेंट में रेखा, कार्तिक आर्यन, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे शामिल हुए।

Raj Kapoor 100th Anniversary: हिंदी सिनेमा जगत के महान अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। उनकी याद को एक खास रूप देने के लिए बॉलीवुड की कपूर फैमिली ने एक खास आयोजन रखा है जिसमें राज कपूर की लीजेंडरी फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। ये कार्यक्रम 13 दिसंबर से मुंबई में शुरू हुआ जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर-सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, रणधीर कपूर-बबीता, नीतू कपूर समेत कपूर खानदान के सभी सदस्य साथ नजर आए।

इमोशनल हुईं रेखा
कपूर परिवार ने आइकॉनिक अभिनेता-निर्देशक रात कपूर को श्रद्धांजलि दोतो हुए इस खास आयोजन की शुरुआत की जो 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक रहेगा। वहीं बीती रात इस इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे शामिल हुए। अभिनेत्री रेखा को आयोजन में भावुक होते भी देखा गया। जैसे ही रेखा, राज कपूर के पोस्ट के सामने खड़ी हुईं तो वह उन्हें निहारती रहीं और पोस्टर पर हाथ लगाकर सहलाती दिखीं। बता दें, रेखा ने राज कपूर डायरेक्टेड फिल्म 'धरम-करम' में काम किया था।

इस आयोजन में करीना कपूर और सैफ अली खान ट्रेडिशनल अवतार में देखे गए। करीना ने सफेद रंग का अंगरखा अनारकली सूट पहना था, तो वहीं सैफ अली खान ब्लैक सूट में बेहद रॉयल दिखे।

आलिया भट्ट ने इवेंट में अपने पिता महेश भट्ट का स्वागत किया। फिल्ममेकर दामाद रणबीर कपूर के साथ हाथ पकड़े कैमरे में पोज देते नजर आए।

करिश्मा अपने माता-पिता रणधीर और बबीता के साथ इवेंट में पहुंचीं। करिश्मा कपूर वाइट कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

कार्यक्रम में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा साथ पहुंचे।

कार्तिक आर्यन भी कपूर फैमिली को सपोर्ट करते नजर आए।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story