Logo
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपने भारतीय प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Priyanka Chopra: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ को अपने करियर की “करियर-डिफाइनिंग” फिल्म बताया है। यह फिल्म उनके लिए खास है क्योंकि इससे वह लंबे समय बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

‘वाराणसी’ को बताया खास फिल्म

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि राजामौली भारत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित है और इसे अपने फिल्मी सफर का अहम पड़ाव मानती है।

प्रियंका लगभग सात साल बाद किसी भारतीय फिल्म में नजर आएंगी। इससे पहले वह साल 2019 में हिंदी फिल्म में दिखाई दी थी।

यह भी पढ़े - शादी की अटकलों के बीच लाइट्स से जगमगाया विजय देवरकोंडा का घर: 26 फरवरी को उदयपुर में रश्मिका संग लेंगे सात फेरे!

दमदार स्टारकास्ट 

फिल्म ‘वाराणसी’ एक बड़े बजट की एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं। वो रुद्र का किरदार निभाएंगे। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन कुंभा की भूमिका में नजर आएंगे। प्रियंका फिल्म में मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म की कहानी अलग-अलग समय और जगहों पर आधारित है। इसमें वाराणसी के साथ-साथ अंटार्कटिका और अन्य स्थानों की झलक भी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े - विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल, परफ्यूम से मिठाई तक कई प्रीमियम गिफ्टस हैं मौजूद; VIDEO

2027 में होगी रिलीज

‘वाराणसी’ का आधिकारिक ऐलान हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम में किया गया था। फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - 9 करोड़ कर्ज में राजपाल यादव को बॉलीवुड से मिली मदद पर कोई हमदर्दी नहीं! बोले- 'मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए'

वर्कफ्रंट

‘वाराणसी’ के अलावा प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में भी दिखाई देंगी। 

यह भी पढ़े - मैक्रों संग मुलाकात के बाद ट्रोल हुईं ऋचा चड्ढा, इंस्टा स्टोरी में दिया जवाब

5379487