Vijay Rashmika Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बधंने जा रहे हैं। शादी की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। लाइट्स से जगमगाता घर और लीक हुए वेडिंग कार्ड ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
लाइट्स से सजा विजय का घर
हाल ही में सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनका घर सुनहरी लाइट्स और फूलों से सजा नजर आ रहा है। सजावट बिल्कुल किसी शादी वाले घर जैसी दिख रही है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों को बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - विराट-अनुष्का की शादी का रूल फॉलो करेंगे रश्मिका और विजय; गेस्ट के लिए होगी नो-फोन पॉलिसी
वायरल हुआ वेडिंग इनवाइट

सोशल मीडिया पर एक वेडिंग रिसेप्शन कार्ड भी लीक हुआ है। कार्ड के मुताबिक, विजय और रश्मिका 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक समारोह में शादी करेंगे। वहीं 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के ताज कृष्णा, बंजारा हिल्स में रिसेप्शन रखा जाएगा। हालांकि इस निमंत्रण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़े - विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का कार्ड वायरल, शादी से जुड़ी पूरी डिटेल्स आई सामने!
एयरपोर्ट पर दिखी रश्मिका
इसी बीच रश्मिका मंदाना को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जब फोटोग्राफर ने उन्हें शादी की बधाई दी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे नहीं पता आप क्या कह रहे हैं।” उनकी सादगी भरी मौजूदगी ने अटकलों को और बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़े - शादी की अटकलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रश्मिका और विजय, एक ही कार से हुए रवाना; VIDEO
पहले भी जुड़ चुका है नाम

विजय और रश्मिका की मुलाकात फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान हुई थी। बाद में दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में भी साथ नजर आए। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आती रही हैं। दोनों कई बार साथ में छुट्टियां मनाते और फैमिली के साथ समय बिताते दिखे हैं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय जल्द फिल्म ‘राणाबली’ में नजर आएंगे। वहीं रश्मिका बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में दिखाई देंगी। फैंस अब शादी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े - क्या धुरंधर में अक्षय खन्ना की जगह नागार्जुन को मिलने वाला था रहमान डकैत का रोल? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई









