Logo
election banner
बीते कुछ समय से एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के प्रेग्नेंट होने की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच खुद एक्ट्रेस ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए प्रेग्नेंसी की रूमर्स का खंडन किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि ये अफवाहें बेसलेस हैं।

Parineeti Chopra Pregnancy News: इस साल बॉलीवुड के कई सितारों के घर में नन्हें मेहमान की एंट्री होने वाली है। साल के शुरुआत में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, यामी गौतम-आदित्य धर और ऋचा चड्ढा-अली फजल ने जल्द पैरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। इसी बीच बीते दिनों एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को लेकर भी प्रेग्नेंसी की अफवाहें सामने आई थीं।

परिणीति की प्रेग्नेंसी की उड़ी अफवाहें
इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। दोनों कलाकार इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में काफी बिज़ी हैं। इसी बीच हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर परिणीति लूज़ ब्लैक आउटफिट में देखी गई थीं जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज़ी से उड़ रही थीं। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं, लेकिन अब खुद परिणीति ने इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है और सच्चाई का खुलासा किया है। 

एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस को लेकर प्रेग्नेंसी के कयास लम्बे समय से लगाए जा रहे हैं। अब इन रूमर्स से परेशान होकर परिणीति ने खुद सोशल मीडिया पर इन खबरों का खंडन करते हुए अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया है कि कैसे लोग उनके ड्रेसिंग के चलते प्रेग्नेंसी की गलत खबरें फैला रहे हैं। उन्होंने लिखा- 'अब से फिट कपड़े पहने के दौर में एंट्री ले रही हूं।' इसी के साथ उन्होंने वीडियो में उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों की हेडलाइन फ्लैश करते हुए कहा कि 'जब मैं काफ्तान ड्रेस पहनी थी तब लोगों ने मेरे प्रेग्नेंट होने की खबरें उड़ा दी थी... इसलिए अब से टाइट फिट कपड़े पहन रही हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

'चमकीला' में नजर आएंगी परिणीति
बता दें, परिणीति चोपड़ा आगामी बायोपिक फिल्म अमर सिंह चमकीला में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के अपोज़िट नजर आएंगी जिसमें वह अमर सिंह चमकीला की लव इंटरेस्ट का रोल प्ले करती दिखेंगी। इस फिल्म के कुछ गानों में दिलजीत और परिणीति ने अपनी आवाज भी दी है। ये फिल्म 12 अप्रैल 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

5379487