Parineeti Chopra Airport Look : लंबे वक्त बाद पहुंची भारत, सिंपल ड्रेस और काले चश्मे में दिखीं स्टाइलिश

Parineeti Chopra Airport Look
X
भारत वापस आईं एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा विदेश से भारत लौटी हैं और उनकी वापसी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। महीनों बाद परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा विदेश से भारत लौटी हैं और उनकी वापसी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। महीनों बाद परिणीति को एयरपोर्ट पर देखा गया है। जहां वह अपने सिंपल लुक में नजर आईं। परिणीति चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर एक व्हाइट और ब्राउन लाइन की कंफर्टेबल ड्रेस पहनी हुई है। यह लॉन्ग ड्रेस देखकर साफ समझ आता है कि परिणीति ने अपने आराम और स्टाइल के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाया है। ड्रेस की डिजाइन और फिटिंग उनकी खूबसूरती को और भी निखार रही है।

बता दें, सफर के दौरान आरामदायक कपड़े पहनना हर किसी की प्राथमिकता होती है, और परिणीति ने इसे बखूबी अपनाया है। लंबी ड्रेस और इसके साथ फ्लैट फुटवियर उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने आंखों में ब्लेक चश्मा पहना हुआ है।

Parineeti Chopra Airport Look
एक्ट्रेस परिणीति का एयरपोर्ट लुक

परिणीति विदेश क्यों गई थीं

परिणीति चोपड़ा कई महीनों के बाद भारत लौटी हैं। वह अपने कुछ प्रोफेशनल और पर्सनल कारणों से विदेश में थीं। परिणीति चोपड़ा का बॉलीवुड करियर हमेशा से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने अभिनय और मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही परिणीति ने पिछले कुछ सालों में अपनी फिटनेस पर भी बहुत ध्यान दिया है। उनकी फिटनेस जर्नी और ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को प्रेरित किया है। वे एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ वे गायक भी है।

कब की थी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, परिणीति चोपड़ा ने पिछले साल सितंबर में ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा से शादी की थी। उसके बाद से दोनों अक्सर विदेश में देखे गए हैं। हालांकि काफी महिनों बाद परिणीति इंडिया में कदम रख रही हैं। लेकिन उनके साथ उनके पति राघव नहीं आए नजर आए, वे खुद ही एयपोर्ट पर दिखाई दी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story