Nora Fatehi Song Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों 'KD The Devil' के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवादों में हैं। इस कन्नड गाने के हिंदी वर्जन में इस्तेमाल किए गए शब्दों और डांस स्टेप्स को लोगों ने अश्लील बताया है। गाना बैन होने बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
वकीलों की बड़ी मांग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 वकीलों की एक टीम ने इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि नोरा का वर्क परमिट रद्द किया जाए और उन्हें भारत से डिपोर्ट किया जाए। वकीलों का कहना है कि यह गाना सार्वजनिक नैतिकता के खिलाफ है।
सरकार और आयोग सख्त
विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने इस गाने पर बैन लगा दिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और संबंधित विभागों को शिकायत भेजी गई है। याचिका में विदेशी अधिनियम 1946, पासपोर्ट अधिनियम 1920 और आईटी एक्ट 2000 समेत कई कानूनों का जिक्र किया गया है। वकीलों का आरोप है कि यह गाना महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और अश्लीलता को बढ़ावा देता है।
फिलहाल गृह मंत्रालय की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यह मामला अब बड़ा रूप ले चुका है और आने वाले दिनों में इस पर बड़ा फैसला हो सकता है।
यह भी पढ़े - बदशाह के 'टटीरी' गाने पर बड़ा एक्शन: हरियाणा पुलिस ने हटाए 857 वीडियो लिंक; शेयर करने वालों पर भी होगी सख्ती
नोरा ने दी सफाई
विवाद के बीच नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गाना उन्होंने तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था और उन्हें इसके हिंदी वर्जन के बोलों की जानकारी नहीं थी।
यूट्यूब से हटाया गया गाना
यह गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ था और शुरुआत में काफी वायरल भी हुआ। लेकिन जल्द ही इसके बोल और डांस स्टेप्स को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 17 मार्च को गाना यूट्यूब से हटा दिया गया। गाने के डांस स्टेप्स और डबल मीनिंग शब्दों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हुआ। कुछ लोगों ने इसे आपत्तिजनक और अश्लील बताया।