Logo
इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का धमाल है। इसी बीच पाकिस्तान के राजनेता नबील गबोल सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।

Pakistani Politician Nabil Gabol: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही 750 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। सोशल मीडिया पर भी चारों तरफ फिल्म की स्पॉइलर और मीम्स वायरल हो रहे है। इसी बीच पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनेता नबील गाबोल भी सुर्खियों में आ गए, बताया जा रहा था कि धुरंधर 2 में जमील जमाली का किरदार इन पर ही आधारित है। 

क्या है पूरा मामला?

दरसल कुछ महीनों पहले जब ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट रिलीज हुआ था, तब नबील गाबोल ने दावा किया था कि फिल्म में दिखाया गया किरदार जमील जमाली उन्हीं पर आधारित है। उन्होंने लाइमलाइट के चक्कर में कई टीवी इंटरव्यू, डिबेट्स और पॉडकास्ट में कई बार इसे दोहराया। लेकिन नबील गबोल ये कदम अब उनपर भारी पड़ रहा है। 

यह भी पढ़े - मुंबई 26/11 के हमलों के बीच होटल में फंसे थे अर्जुन रामपाल, बोले- 'धमाकों की आवाज सुनी, सहम गया था...'

धुरंधर 2 रिलीज के बाद बदले नबील के सुर

‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के बाद कहानी में नया मोड़ आया। इस पार्ट में जमील जमाली के किरदार को भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद नबील गबोल ने फिल्म से अपने संबंध को लेकर पल्ला झाड़ लिया और कहा कि उनका इस किरदार या फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है।

ट्रोल्स के निशाने पर

फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने नबील गबोल का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “पहले गर्व से दावा कर रहे थे कि किरदार उन्हीं से प्रेरित है, अब अचानक कह रहे हैं कि यह मैं नहीं हूं। अगर पाक आर्मी नबील को गिरफ्तार कर ले तो आप चौकना मत”, दूसरे यूजर ने लिखा “फिल्म देखने के बाद इस आदमी डर लग रहा है।”

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाल

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

फिल्म ने चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का सबसे बड़ा दिन है। भारत में कुल नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये और फिल्म ने 400 करोड़ क्लब में जगह बना ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 761 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

यह भी पढ़े - आलिया भट्ट हुई ‘धुरंधर 2’ की फैन, रणवीर के इस सीन को बताया जादुई!

7