Aryan Khan Drug Case: साल 2021 में सामने आए क्रूज ड्रग्स केस को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस मामले में पूर्व CBI अधिकारी समीर वानखेड़े शाहरूख से रिश्वत लेने पर बड़ा खुलासा किया है। वानखेड़े ने बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा कि उन्होंने शाहरुख खान से उनके बेटे आर्यन खान को बचाने के लिए कभी कोई रिश्वत नहीं मांगी और न ही ली।
वकील ने रखी दलील
वानखेड़े के वकील ने अदालत में कहा कि जांच एजेंसी के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है, जिससे रिश्वत लेने या मांगने की बात साबित हो सके। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।
दरअसल, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 2023 में एक एफआईआर दर्ज की थी। इसमें आरोप था कि इस केस में राहत देने के बदले 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।
यह भी पढ़े - नोरा फतेही की बढ़ी मुसीबत, वर्क परमिट रद्द करने की मांग तेज; गृह मंत्रालय पहुंची शिकायत!
केस के बारे में
ये मामला अक्टूबर 2021 का है, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के पास एक क्रूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान आर्यन खान समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। इस मामले में बाद में एनसीबी ने अपनी चार्जशीट में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी। हालांकि, केस से जुड़े कानूनी मुद्दे अभी भी जारी हैं।
इसके अलावा इस केस में रिश्वत मांगने के आरोप जुड़ने से मामला और गंभीर हो गया। इसी आधार पर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।
सुनवाई जारी
फिलहाल हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई जारी है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए तारीख तय की है और दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जा रही हैं।









