Logo
Nikki Minaj Arrested: 'पिंक फ्राइडे' और 'बिलबोर्ड' से जानी जाने वाली सिंगर और रैपर निकी मिनाज को शनिवार को गिरफ्तार किया गया थ। वहीं सिंगर पर सॉफ्ट ड्रग्स रखने का आरोप लगाया गया।

Nikki Minaj Arrested: निकी मिनाज जानी-मानी सिंगर और रैपर हैं। सिंगर 'पिंक फ्राइडे' और 'बिलबोर्ड' को लेकर सुर्खियों में आई थीं। हलांकि, निकी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टवि रहती है और अक्सर अपने गानों की वजह से लाइमलाइट बटोरती रहती है। लेकिन इसी बीच एक खबरे में सामने आई हैं कि निकी मिनाज को सॉफ्ट ड्रग्स रखने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।  

सिंगर निकी मिनाज हुई गिरफ्तार
दरअसल, निकी मिनाज में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लाइव वीडियो शेयर किया है। जिस वीडियो में आप देख सकते है कि एयरपोर्ट पर पुलिस उनकी उनके सामान चेकिंग को लेकर बात कर रही है और पुलिस ऑफिसर उनसे पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पुलिस उन्हें बार-बार गाड़ी में बैठने के लिए कहती है, लेकिन निकी बोलती दिख रही हैं कि जब तक उनका वकील नहीं आएगा, तब तक नहीं जाएंगी। हालांकि, खबरे सामे आ रही है कि अब रैपर को छोड़ दिया गया है। लेकिन उनको बड़ी रकम चुकानी पड़ी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Barbie (@nickiminaj)

सॉफ्ट ड्रग्स' रखने का लगा आरोप
आपको बता दें, निकी मिनाज 'पिंक फ्राइडे 2 वर्ल्ड टूर' के लिए एम्सटर्डम से इंग्लैंड जा रही थीं। जहां उनका कॉन्सर्ट था। एयरपोर्ट पर ही उन्हें ड्रग्स कैरी करने के आरोप में पुलिस स्टेशन ले जाया गया। वहीं दावा किया गया है कि निकी के बैग में मारिजुआना पाया गया था। इस केस में उन्हें अरेस्ट किया गया। हालांकि, उन्हें बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। लेकिन निकी ने पुलिस अधिकारियों को फाइन पे किया, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया है। उन्होंने कितना फाइन पे किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। 

निकी वीडियो शेयर करते हुए पुलिस आधिकारियों पर आरोप लगाया
इसके अलावा निकी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, "वे मुझे हर शो में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे अपना बैग देखने से पहले ही उन्होंने मेरा बैग ले लिया।" इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा,"ऐसा तब होता है जब लोगों को सब कुछ विफल होने के बाद दौरे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के लिए बड़ी रकम दी जाती है। उन्होंने जो कुछ भी किया है वह अवैध है।" 

5379487