Laila Khan Murder Case: क्या है एक्ट्रेस लैला खान हत्याकांड? कैसे की थी पिता ने हत्या? पाकिस्तान से क्या था कनेक्शन, जानिए

Lalila Khan
X
Lalila Khan Murder case
एक्ट्रेस लैला खान मर्डर केस में मुख्य आरोपी व सैतेले पिता परवेज़ टाक को मुंबई कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। दोषी ने 2011 में लैला व उसके परिवार के 6 लोगों की हत्या कर शव फार्म हाउस में गाड़े थे।

Laila Khan Murder Case: साल 2011 में एक्ट्रेस लैला खान और उनके पूरे परिवार की हत्या हुई थी। इस खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। इस हत्या में एक्ट्रेस के सोतेले पिता परवेज टाक को दोषी करार करते हुए फांसी की सजा सुनाई गई है। मुंबई की सेशन कोर्ट ने 13 साल बाद इस मर्डर केस में अपना फैसला सुनाया है।

2011 का है मामला
2011 में एक्ट्रेस लैला खान की हत्या कर दी गई थी। ये केस 13 साल पुराना है। परवेज टाक ने अभिनेत्री समेत उनकी मां और चार भाई-बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सभी के शवों को फार्महाउस में गाड़ दिया था। इस घटना से पर्दा तब उठा जब मुंबई के ओशिवारा में 6 लोगों के मिसिंग का केस दर्ज हुआ था। यह मामला लंबे समय तक उलझा रहा।

6 कंकाल हुए थे बरामद
जुलाई 2012 में पुलिस ने इगतपुरी के फार्म हाउस से 6 कंकाल बरामद किए थे। उसी साल अक्टूबर में लैला खान मर्डर केस में मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दायर की थी। उधर हत्या के कुछ महीने बाद परवेज मुंबई से फरार हो गया था। जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने कहा कि लैला और उसका परिवार दुबई में है। लेकिन बाद में उसने कबूल कर लिया कि उसने परिवार के सभी लोगों की हत्या कर दी है। मामले में उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी।

लैला ने राजेश खन्ना के साथ किया था काम
लैला खान का असली नाम रेशमा पटेल था। वह पाकिस्तान में जन्मी थीं। बचपन से ही उन्होंने एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। ये सपना तब पूरा हुआ जब उन्हें कन्नड़ फिल्म मेकअप में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा वह बॉलीवुड में दिवंगत राजेश खन्ना के साथ फिल्म वफा: ए डेडली लव स्टोरी में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में लैला ने काफी बोल्ड सीन दिए थे जिसकी वजह से उनकी आलोचना हुई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story