Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या के साथ मनाया मां का जन्मदिन, फैमिली Photo में फिर अभिषेक बच्चन रहे गायब

Aishwarya Rai
X
Aishwarya Rai Bachchan
कान्स 2024 से वापस लौटने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीते दिन अपनी मां का जन्मदिन धूम-धाम से सेलिब्रेट किया। नानी की बर्थडे पार्टी में आराध्या भी शामिल हुईं लेकिन उनके पिता अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए।

Aishwarya Rai: विश्व सुंदरी कहे जाने वालीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में वह 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के बाद भारत लौटी हैं। विदेश में हुए इस इवेंट में ऐश्वर्या ने दो अलग-अलग दिन खूबसूरत आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक किया। हर साल की तरह इस साल भी कान्स 2024 में उनके लुक की खूब तारीफें हुईं। अब फ्रांस से मुंबई लौटने के बाद एक्ट्रेस अपनी फैमिली संग वक्त बिताते नजर आई हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली संग तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी मां बृन्दा राय का जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया है।

एक्ट्रेस ने मनाया मां का जन्मदिन
23 मई को ऐश्वर्या की मां का बर्थडे था। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने अपनी मॉम का बर्थडे फैमिली संग धूमधाम से मनाया। नानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में ऐश्वर्या की लिटिल गर्ल आराध्या भी शामिल हुईं थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या की मां और उनकी फैमिली मस्ती भरें अंदाज में नजर आ रहे हैं, लेकिन इनमें एक बार फिर एक शख्स गायब दिखा। वो हैं अभिषेक बच्चन।

फिर नहीं दिखे अभिषेक
ऐश्वर्या राय ने अपनी मां के बर्थडे के लिए घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी थी जिसमें उनके रिश्तेदार शामिल हुए थे। फोटोज़ में टेबिल पर 4 केक और कप केक के साथ बृंदा और ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या ने अपने दिवंगत पिता कृष्णराज राय की फोटो फ्रेम हाथ में पकड़ी है और उनका इंजर्ड हाथ भी देखा जा सकता है। उनके साथ आराध्या भी दिख रही हैं। लेकिन अभिषेक बच्चन इन तस्वीरों में नजर नहीं आ रहे हैं। अब फैमिली के बीच अभिषेक के ना होने से फैंस पोस्ट पर कमेंट कर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

एक ने लिखा- अभिषेक कहां हैं? वहीं दूसरे ने लिखा- वो सासू मां के बर्थडे में शामिल क्यों नहीं हुए। ये पहली बार नहीं है जब अभिषेक इस तरह के फैमिली सेलिब्रेशन में शामिल नहीं रहे हैं। ऐसे में फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story