Cannes 2024: ब्लैक-वाइट गाउन में कान्स के रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, 'बिब्बोजान' ने विदेश में लूटी महफिल

Aditi Rao Hydari cannes 2024 look
X
Aditi Rao Hydari- cannes 2024 look
77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। इसके लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक-वाइट रंग का खूबसूरत गाउन कैरी किया। उनके इस लुक की तारीफें हो रही हैं।

Cannes Film Festival 2024: फ्रांस में चल रहे 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हसीनाओं का जलवा दिनों दिन सुर्खियां बटोर रहा है। इंटरनेशनल पैमाने पर होने वाले सबसे बड़े इवेंट कान्स 2024 में अब तक बॉलीवुड की कई हसीनाएं रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला, शोभिता धुलिपाला समेत कई सेलेब्स ने रेड कार्पेट पर वॉक कर अपना-अपना फैशन गेम दिखाया है। इस साल एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी कान्स में धाक जमाई। कान्स के पहले अपीरियंस के लिए अदिति ब्लैक-येलो फ्लोरल गाउन पहनी दिखी थीं। वहीं अब उन्होंने इस साल इवेंट में पहली बार रेड कार्पेट पर वॉक की है।

Aditi Rao Hydari At Cannes 2024

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट के लिए अदिति ने एक क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट को चुना। इस मोनोक्रोम आउटफिट में एक्ट्रेस का लुक किसी हॉलीवुड स्टार की तरह लग रहा है।

Aditi Rao Hydari At Cannes 2024

इवेंट से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आए हैं जिसमें वह बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में रेड कार्पेट पर वॉक करती और कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। इस लुक से एक्ट्रेस खूब सारी तारीफें लूट रही हैं।

Aditi Rao Hydari At Cannes 2024

कान्स के लिए अदिति ने भारतीय फैशन डिजाइनर गोरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ ऑफ-शोल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वाइट कलर के सैटिन फैब्रिक से साइड बॉटम को डिजाइन किया गया था जिससे आउटफिट जबरदस्त लग रहा था।

Aditi Rao Hydari At Cannes 2024

इसके साथ एक्ट्रेस ने वाइट पर्ल ईयररिंग्स और रिंग्स के साथ ज्वेलेरी को एक्सेसराइज़ किया। हाई बन वाली हेयरस्टाइल में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Aditi Rao Hydari At Cannes 2024

इससे पहले एक्ट्रेस लॉरियल पेरिस को प्रेजेंट करते हुए कान्स में शामिल हुईं थीं जिसके लिए उन्होंने फ्लोरल गाउन पहना था। उनके इस लुक के खूब तारीफें लूटी थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story