Kritika Kamra-Gaurav Kapur Wedding: टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को ऑफिशियलक किया था और अब वे अपने जीवन की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी शादी से जुड़ी कुछ डीटेल्स सामने आई है।
मार्च में होगी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका और गौरव 11 मार्च 2026 को मुंबई स्थित गौरव के घर पर एक इंटीमेट साइनिंग सेरेमनी में शादी करेंगे। इस खास मौके पर केवल परिवार के करीबी सदस्य ही मौजूद रहेंगे। शादी को सादगीपूर्ण और प्राइवेट रखने का फैसला दोनों ने मिलकर किया है।
सूत्रों के अनुसार, कपल ने शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करने की योजना की है। दोनों चाहते थे कि शादी सिंपल और सादगी भरी हो जिसमें केवल उनके करीबी सदस्य शामिल हो।
ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के 25वें बर्थडे पर हार्दिक ने दिए 25 सरप्राइज: रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार; VIDEO
12 मार्च को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
हालांकि शादी का कार्यक्रम सीमित लोगों के बीच होगा, लेकिन 12 मार्च 2026 को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़े उनके करीबी दोस्त और सहयोगी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि यह शाम शालीनता, क्लासिक साज-सज्जा और खास मेहमानों की मौजूदगी से सजी होगी।
ये भी पढ़ें- शिखर धवन की शादी की रस्में शुरू?: मंगेतर सोफी शाइन संग संगीत की तस्वीरें Viral, लिखा- 'Almost the Dhawans'
ऐसे शुरू हुई कृतिका-गौरव की लव स्टोरी
कृतिका और गौरव ने कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिसंबर में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। कृतिका ने इंस्टाग्राम पर गौरव के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई। हालांकि, दोनों ने अपने निजी जीवन को हमेशा लाइमलाइट से दूर ही रखा है।
कृतिका के टीवी शोज
कृतिका कामरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में टीवी शो यहां के हम सिकंदर से की थी। उन्हें असली पहचान 2009 के लोकप्रिय शो कितनी मोहब्बत है से मिली। इसके बाद उन्होंने कुछ तो लोग कहेंगे, रिपोर्टर्स और चंद्रकांता जैसे कई चर्चित धारावाहिकों में काम किया।
ये भी पढ़ें- जेल से बाहर आते ही बदला राजपाल यादव का अंदाज़! शादी में किया सलमान खान के गाने पर डांस; Video Viral
उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म मित्रों से डेब्यू किया। वे वेब सीरीज की दुनिया में भी सक्रिय रही हैं और तांडव, बम्बई मेरी जान, ग्यारह-ग्यारह और सारे जहां से अच्छा जैसी प्रोजक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में वे द ग्रेट शहमशुद्दीन फैमिली में नजर आई थीं।









