Rajpal Yadav Dance: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में थे। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। रिहाई के तुरंत बाद राजपाल अपने गृह जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी भांजी की शादी में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। अब शादी समारोह से उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
‘तेरी चुनरिया’ पर झूमे राजपाल
मेहंदी समारोह का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें राजपाल यादव बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर गाने 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेज रंग का कुर्ता और लुंगी-स्टाइल आउटफिट पहना हुआ है।
Rajpal Yadav जेल से रिहा होने के बाद अपने गांव शाहजहांपुर पहुंचे और भतीजी की मेहंदी में डांस करते नजर आए।#RajpalYadav #ChequeBounceCase pic.twitter.com/JPOS1fVCUx
— PRIYA RANA (@priyarana3101) February 19, 2026
वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। मुश्किल दौर के बाद राजपाल का यह खुशमिजाज अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।
जमानत पर जेल से बाहर आए राजपाल
हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत दी है। अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वह इस तारीख पर व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हों।
फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश
तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दोस्तों और प्रशंसकों का आभार जताया, जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया।









