Logo
गोविंदा ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया। एक्टर ने कहा कि 90 के दशक में वो उन्हें ‘डॉल जैसी’ लगती थी और उनसे खास लगाव हो गया था। सुनीता से शादी को लेकर भी कही बड़ी बात।

Govinda: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अभिनेत्री नीलम कोठारी के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। गोविंदा ने माना कि उस दौर में नीलम के लिए उनके मन में खास भावनाएं थी।

90 के दशक में जुड़ा था नाम

Govinda Neelam Kothari
Govinda Neelam Kothari

90 के दशक में गोविंदा और नीलम कोठारी की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में गिनी जाती थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई। उसी दौरान दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी होती थी।

यह भी पढ़े - Iran Attack: 'आंखों से मिसाइल अटैक देखे...' दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की 72 साल की मां, बताया डरावना मंजर

‘उन्हें देखकर लगता था कोई डॉल हो’- गोविंदा

Neelam Kothari
Neelam Kothari

एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने नीलम के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन्हें देखकर काफी प्रभावित हो जाते थे। एक्टर के मुताबिक, नीलम की पर्सनैलिटी बहुत अलग और आकर्षक थी।

गोविंदा ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार नीलम को देखा तो उन्हें लगा जैसे वह किसी डॉल की तरह हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय वह उनकी फिल्में देखते थे।

यह भी पढ़े - ‘मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी-पापा’, Bigg Boss फेम अनुराग ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप; रोते हुए शेयर किया वीडियो

उस दौर का रोमांस अलग था - गोविंदा

Govinda Neelam Kothari
Govinda Neelam Kothari

गोविंदा ने कहा कि उस समय अफेयर्स आज की तरह खुले तौर पर नहीं होते थे। उनके मुताबिक, उस दौर में रोमांस का मतलब बस एक-दूसरे को देखना और साथ समय बिताना होता था।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि उस समय उन्हें ऐसा लगता था कि कुछ खास चल रहा है, लेकिन उस दौर में रिश्तों को आज की तरह खुलकर नहीं बताया जाता था।

यह भी पढ़े - सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने सानिया चंदोक से रचाई शादी: शाहरुख खान, बच्चन परिवार से लेकर अंबानी फैमिली तक, सितारों का लगा मेला

सुनीता से नहीं करना चाहते थे शादी?

Govinda and Sunita
Govinda and Sunita

गोविंदा और नीलम के रिश्ते को लेकर चर्चा नई नहीं है। साल 1990 में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने माना था कि वो नीलम को पसंद करते थे।

उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि वह नीलम के साथ शादी करने के बारे में सोचने लगे थे और इसी कारण उन्होंने अपनी मंगेतर सुनीता से सगाई भी तोड़ दी थी। हालांकि बाद में सुनीता ने उन्हें समझाया और दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़े - US-Iran Conflict: 'बहुत नर्वस और स्ट्रेस्ड हूं...' दुबई में फंसीं लारा दत्ता का छलका दर्द; रोते हुए शेयर किया Video

5379487