haribhoomi hindi news
Lara Dutta: इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता दुबई में फंस गई हैं। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि लगातार धमाकों और फाइटर जेट्स की आवाज से माहौल काफी डरावना हो गया है।

Lara Dutta: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों पर भी पड़ता दिख रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने दुबई से अपना एक वीडियो जारी कर इस डरावने अनुभव को बताया कहा कि वह काफी “नर्वस” और “स्ट्रेस्ड” महसूस कर रही हैं।

लारा दत्ता अपने पति, पूर्व टेनिस स्टार महेश भूपति, और बेटी के साथ दुबई में थीं। अभिनेत्री ने बताया कि वह एक ब्रैंड से जुड़े काम के सिलसिले में दुबई गई थीं, तभी इजरायल-ईरान के बीच संघर्ष तेज हो गया।

मिसाइलों और धमाकों की आवाज से डरीं लारा

लारा ने बताया कि हाल के दिनों में हालात काफी तनावपूर्ण रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार आसमान में लड़ाकू विमानों की आवाज सुनाई देती है और तेज धमाकों से घर की खिड़कियां तक हिलने लगती हैं।

ये भी पढ़ें- दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद की नई पहल, कहा- किसी भी नेशनलिटी के लोग मुझसे करें संपर्क!

अभिनेत्री ने वीडियो में कहा- "पिछले कुछ दिन बहुत तनाव भरे रहे हैं। हम सभी थोड़ा नर्वस हैं। ऊपर से लगातार फाइटर जेट उड़ते रहते हैं और जोरदार धमाकों की आवाज आती है। हालांकि हम एक सुरक्षित इलाके में रहते हैं, लेकिन घर की खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगते हैं, जिससे डर जरूर लगता है।"

'बच्चों की चिंता, इसलिए भारत लौटना चाहती हूं'

लारा दत्ता ने कहा कि वह और उनका परिवार सुरक्षित हैं, लेकिन बच्चों के डर की वजह से वे जल्द से जल्द भारत लौटना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुंबई लौटने के लिए फ्लाइट ढूंढने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सीटें आसानी से नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा- "हम मुंबई वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। बच्चे काफी घबरा गए हैं और हम भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द घर पहुंच जाएं।"

Lara Dutta Family
Lara Dutta Family

यूएई सरकार का जताया आभार

इस मुश्किल समय में लारा दत्ता ने यूएई सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वहां की सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी कोशिश कर रही है और लोगों को सुरक्षित महसूस कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- Vijay Rashmika Reception: ग्रैंड रिसेप्शन में छाए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन से राम चरण तक पहुंचे ये स्टार्स; VIDEO

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें वहां काम करने वाले आम लोगों- जैसे गार्डनर, डिलीवरी राइडर्स और अन्य कर्मचारियों- के प्रति भी काफी सम्मान महसूस होता है, जो कठिन हालात में भी अपना काम जारी रखे हुए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने दी हिम्मत

लारा दत्ता के इस वीडियो पर फिल्म इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने भी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लिखा कि उन्हें खुशी है कि लारा सुरक्षित हैं, जबकि अभिनेता सुधांशु पांडे ने उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी।

गौरतलब है कि इससे पहले अभिनेत्री ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी यूएई में फंस गई थीं, हालांकि बाद में वे सुरक्षित भारत लौट आईं।

7