haribhoomi hindi news
Malaika Mother: ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की 72 साल मां जॉयस अरोड़ा दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने दुबई में ईरान के अटौक का आंखों देखा हाल बताया। हालांकि वह दुबई में सुरक्षित जगह पर हैं।

Malaika Arora Mother: मिडिस-ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड से जुड़े परिवारों पर भी पड़ रहा है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की 72 वर्षीय मां जॉयस अरोड़ा इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिसके चलते वह फिलहाल मुंबई वापस नहीं लौट पा रही हैं।

फ्लाइट कैंसिल होने से दुबई में फंसीं मलाइका की मां

जॉयस अरोड़ा को 3 मार्च को दुबई से मुंबई लौटना था, लेकिन उन्हें अचानक सूचना मिली कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण उनकी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। हालात को लेकर उन्होंने बताया कि वह सुरक्षित हैं, हालांकि आसमान में मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखना काफी डरावना अनुभव था।

ये भी पढ़ें- US-Iran Conflict: 'बहुत नर्वस और स्ट्रेस्ड हूं...' दुबई में फंसीं लारा दत्ता का छलका दर्द; रोते हुए शेयर किया Video

ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं यहां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। लेकिन अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रोके जाते देखना सच में भयावह था। दुबई की सेना हालात को संभालने के लिए शानदार काम कर रही है।”

Malaika Arora mother
Malaika Arora mother

मलाइका और अमृता लगातार रख रही हैं संपर्क

जॉयस अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा मुंबई में हैं और लगातार उनके संपर्क में बनी हुई हैं। दोनों बहनें दिन में तीन से चार बार फोन करके उनकी कुशलक्षेम पूछती रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब कुछ उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे शुरू हो रही हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही मुंबई लौट पाएंगी।

जॉयस दुबई अपनी बड़ी बहन का जन्मदिन मनाने के लिए गई थीं। खास बात यह है कि वहां कुछ दिन बाद 2 मार्च को उनका भी जन्मदिन था, जिसे परिवार के साथ वहीं मनाया गया।

दुबई में फंस चुके कई सितारे

गौरतलब है कि हाल ही में अभिनेत्री ईशा गुप्ता और सोनल चौहान भी दुबई में फंस गई थीं। हालांकि बाद में दोनों सुरक्षित भारत लौट आईं। वहीं, लारा दत्ता इन दिनों दुबई में ही अटकी हैं। 

7