Logo
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर Anurag Dobhal ने अपने आखिरी व्लॉग में परिवार पर गंभीर आरोप लगाए, डिप्रेशन और मुश्किल हालात के बारे में बताया, और पत्नी द्वारा साथ छोड़ दिए जाने की बात शेयर की।

Anurag Dobhal Viral Video: पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम Anurag Dobhal मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।उन्होंने अपने आखिरी व्लॉग “The Real Story Of My Life” में अपनी जिंदगी के दर्द और मुश्किल हालात के बारे में बात की। इस 2 घंटे के वीडियो में अनुराग बुरी तरह रोते हुए नजर आए और अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। 

परिवार पर लगाया टॉर्चर करने का आरोप

अनुराग डोभाल ने वीडियो में बताया कि उनकी इंटरकास्ट मैरिज के बाद परिवार ने उन्हें लगातार टॉर्चर किया। उन्होंने कहा कि उनके भाई कलाम ने धमकियां देकर उनकी सारी प्रॉपर्टी हड़प ली। अनुराग ने अपने माता-पिता और भाई-बहन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम और श्रेया होंगे।”

अनुराग ने अपने बचपन और संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने बताया कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर का पता चला। पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपना करियर बनाया।

यह भी पढ़े - US-Iran Conflict: 'बहुत नर्वस और स्ट्रेस्ड हूं...' दुबई में फंसीं लारा दत्ता का छलका दर्द; रोते हुए शेयर किया Video

बिग बॉस से हुए मशहूर

अनुराग डोभाल ‘बिग बॉस 17’ में 'बाबू भैया' नाम से पॉपुलर हुए। यूट्यूब पर वे 'UK07 Rider' के नाम से भी जाने जाते हैं। उनकी नेटवर्थ 25-30 करोड़ के बीच बताई जा रही है और उनके पास कई महंगी गाड़ियां हैं।

पत्नी ने भी छोड़ा साथ

वीडियो में अनुराग ने बताया कि उनकी पत्नी रितिका भी उनका साथ छोड़ चुकी हैं। उन्होंने कहा, “मेरे जाने के बाद, कई लोग झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा प्यार किया और सब उनके लिए किया।”

यह भी पढ़े - Sonu Sood: दुबई में फंसे लोगों की मदद के लिए सोनू सूद की नई पहल, कहा- किसी भी नेशनलिटी के लोग मुझसे करें संपर्क!

डिप्रेशन से जूझ रहे अनुराग 

अनुराग ने बताया कि वह इस समय बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हैं। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह फीलिंग कैसे खत्म करूं। 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है। मैं बस सोना चाहता हूं।”

वीडियो में साझा किए सबूत

वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार के ऑडियो और व्हाट्सऐप मैसेज भी दिखाए, जिनमें उनके भाई द्वारा उन्हें एक्सपोज करने की धमकी देने का जिक्र है। अनुराग डोभाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

यह भी पढ़े - Vijay Rashmika Reception: ग्रैंड रिसेप्शन में छाए विजय-रश्मिका, अल्लू अर्जुन से राम चरण तक पहुंचे ये स्टार्स; VIDEO

5379487