haribhoomi hindi news
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपने सुपरहिट गाने ‘चिकनी चमेली’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने पर कोई शर्म नहीं है, लेकिन अब वह इस तरह के बोल वाले गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी।

Shreya Ghoshal: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) के गाने फैंस बेहद पसंद करते हैं। 2012 की फिल्म अग्निपथ का गाना चिकनी चमेली से जितनी पॉपुलैरिटी कैटरीना कैफ को मिली, उससे अधिक इसे गाने वाली सिंगर श्रेया घोषाल को भी मिली। ये गाना इस कदर हिट हुआ था कि बच्चे से लेकर जवान तक हर किसी जुबां पर छाया था।लेकिन अब श्रेया घोषाल ने खुलासा किया है कि वह इस तरह के गाने गाना पसंद नहीं करेंगी।

'शर्म नहीं, पर ऐसे गाने अब रिकॉर्ड नहीं करूंगी'

राज शमानी के साथ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान श्रेया घोषाल ने बताया कि ‘चिकनी चमेली’ की सफलता के बाद उन्हें कई ऐसे गानों के ऑफर मिलने लगे जिनके बोल उन्हें असहज महसूस कराते थे। उन्होंने बताया कि कुछ गानों के लिरिक्स महिलाओं को जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफाई करते थे, इसलिए उन्होंने धीरे-धीरे ऐसे ऑफर्स से दूरी बनानी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- Govinda: इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे गोविंदा; बोले वो ‘डॉल जैसी’ लगती, सुनीता से नहीं करना चाहते थे शादी?

श्रेया ने खुलासा किया कि एक बार एक कंपोजर दोस्त ने उन्हें ऐसा गाना गाने का सुझाव दिया था जिसके बोल काफी आपत्तिजनक थे। उन लाइनों को सुनकर उन्हें लगा कि वह इस तरह का गाना रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी।

Shreya Ghoshal
Shreya Ghoshal

‘चिकनी चमेली’ में भी थी क्रिएटिविटी'

श्रेया ने कहा कि ‘चिकनी चमेली’ सिर्फ एक मस्ती भरा गाना नहीं था, बल्कि उसमें काफी क्रिएटिविटी भी थी। उन्होंने बताया कि इस गाने के शुरुआती ड्राफ्ट ज्यादा बोल्ड थे, लेकिन फिल्म में जो वर्जन इस्तेमाल हुआ वह पहले की तुलना में थोड़ा हल्का और संतुलित था।

ये भी पढ़ें- 'आंखों से मिसाइल अटैक देखे...' दुबई में फंसीं मलाइका अरोड़ा की 72 साल की मां, बताया डरावना मंजर

श्रेया ने यह भी स्वीकार किया कि उस समय वह इतनी परिपक्व नहीं थीं कि हर लाइन का मतलब पूरी तरह समझ सकें। समय के साथ उनका नजरिया बदला और अब वह गानों के शब्दों को लेकर ज्यादा सजग रहती हैं।

बच्चों के सामने गाना पड़ता है वही गीत

उन्होंने कहा, "जब कोई गाना बहुत लोकप्रिय हो जाता है तो उसे कॉन्सर्ट और इवेंट्स में बार-बार गाना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे भी उसी गाने पर डांस करते हैं या उसे गाने की इच्छा जताते हैं। कभी-कभी छोटे बच्चे उन गानों को गाते हैं जिनका मतलब उन्हें समझ नहीं होता। तब थोड़ा अजीब महसूस होता है। लेकिन मैं उस गाने से दूरी नहीं बना सकती, क्योंकि वह मेरे करियर का हिस्सा है।”

7