जापानी एनीमेशन के दिग्गज Tsutomu Shibayama का 84 वर्ष की उम्र में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया। Doraemon को नई पहचान देने वाले इस महान निर्देशक के जाने से एनीमेशन जगत में शोक की लहर है।

Doraemon: जापानी एनीमेशन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama) का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 6 मार्च 2026 को अंतिम सांस ली। जापान में उन्हें 'फादर ऑफ नेशनल एनीमेशन' कहा जाता है। उनके काम ने एनीमे इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

फेफड़ों के कैंसर से जंग हार गए

शिबायामा लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे। इलाज के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़े - 'ढाई साल के शोषण की भरपाई कौन करेगा?' एल्विश यादव ने स्नेक वेनम केस खत्म होने पर उठाया सवाल

स्टूडियो ने दी जानकारी

उनके निधन की जानकारी उनके स्टूडियो से जुड़े सहयोगी स्टूडियो 'Ajia-Do Animation Works' ने 17 मार्च को साझा की। परिवार की इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पहले ही निजी तौर पर किया जा चुका था।

‘डोरेमोन’ से मिली पहचान

Doraemon को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में शिबायामा का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने करीब 20 साल तक इस शो को संभाला और कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया।

टीवी से लेकर फिल्मों तक योगदान

उन्होंने 1979 से 2005 तक ‘डोरेमोन’ टीवी सीरीज का निर्देशन किया। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी की 20 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन भी किया। उनकी बनाई कहानियां आज भी बच्चों और बड़ों दोनों के दिलों में बसी हैं।

करियर की शुरुआत

शिबायामा ने अपने करियर की शुरुआत 1963 में टोई एनिमेशन से की थी। बाद में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया और एनीमेशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके निधन से एनीमेशन जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी पढ़े - ‘धुरंधर 2’ का सरप्राइज! ना सलमान-शाहरूख, इस एक्टर ने ‘बड़े साहब’ बनकर लूटी मेहफिल